29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमस्पोर्ट्सएएफसी बीच सॉकर: कुवैत से 2-4 की हार के बाद भारत टूर्नामेंट...

एएफसी बीच सॉकर: कुवैत से 2-4 की हार के बाद भारत टूर्नामेंट से बाहर

जोमटियन बीच एरिना में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन अंतिम क्षणों में मोहम्मद हाजेया के दो गोल कुवैत की जीत की गारंटी बन गए।

Google News Follow

एएफसी बीच सॉकर एशियन कप 2025 के ग्रुप ए मुकाबले में भारत को कुवैत के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। जोमटियन बीच एरिना में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन अंतिम क्षणों में मोहम्मद हाजेया के दो गोल कुवैत की जीत की गारंटी बन गए। भारत के लिए सतीश सुभाष और रोहित येसुदास ने गोल किए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया। 10वें मिनट में कुवैत के मोहम्मद हाजेया की फ्री-किक गोलकीपर प्रतीक फ्रांसिस्को से बच नहीं सकी, लेकिन कुछ ही सेकंड में सतीश ने हेडर से गोल कर भारत को बराबरी दिला दी। दूसरे हाफ में कुवैत ने 20वें मिनट में बढ़त बनाई, जब फैसल अलमानये के पास पर वायल अलशामरी ने हेडर से गोल किया। हालांकि, रोहित ने 27वें मिनट में गोल कर फिर से स्कोर 2-2 कर दिया।

यह भी पढ़ें:

शहीद दिवस: ‘सरफरोशी की तमन्ना …!’ भगत सिंह की शहादत को सलाम करती फिल्में!

प्रशांत द्वीप देशों की मदद को सदा तैयार भारत, किरिबाती को भेजी डायलिसिस यूनिट

आखिरी दो मिनटों में हाजेया की दो ओवरहेड किक्स ने कुवैत को 4-2 से जीत दिलाई और भारत की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त कर दीं। इससे पहले, भारत को अपने पहले मुकाबले में मेजबान थाईलैंड के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। 18 साल बाद टूर्नामेंट में खेल रही भारतीय टीम सोमवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में लेबनान से भिड़ेगी, जबकि कुवैत का सामना थाईलैंड से होगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें