29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमस्पोर्ट्सऑस्ट्रेलिया ने टी20 में भारत को 4 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 में भारत को 4 विकेट से हराया

सीरीज में भारतीय टीम 0-1 से पिछड़ गई

Google News Follow

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में पहला टी-20 मैच खेला गया। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हरा दिया। आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 208 रन बनाए।  

भारतीय टीम की शुरुवात खराब रही। रोहित शर्मा ने नौ गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली भी खास कमाल नहीं कर सके और सात गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल ने 39 गेंदों में 55 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने 6 रन और दिनेश कार्तिक ने भी 6 रन बनाए। हार्दिक पाण्ड्या ने तूफ़ानी पारी खेलते हुए 30 गेंदों में 71 रन बनाया। हर्षद पटेल ने 11 गेंदों में 32 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। आखिर में हार्दिक पाण्ड्या और हर्षल पटेल की साझेदारी के बदौलत भारतीय टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।  

भारतीय टीम के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से कप्तान एरॉन फिंच और कैमरून ग्रीन ने 3.2 ओवर में 39 रन जोड़ लिए थे। फिंच ने 13 गेंदों में 22 रन बनाएं थे। ग्रीन 30 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में अपना पहला अर्धशतक लगाया। स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल का विकेट उमेश यादव ने लिया। स्मिथ ने 24 गेंदों में 35 रन बनाया वहीं मैक्सवेल केवल एक रन बना सके। आखिरी पारी में मैथ्यू वेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाया। जबकि पैट कमिन्स चार रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ ही आस्ट्रेलियाई ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। अगला मैच 23 सितंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएसन स्टेडियम में खेल जाएगा।  

ये भी देखें 

जॉनसन एण्ड जॉनसन कंपनी का महाराष्ट्र सरकार ने रद्द किया लाइसेंस

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें