30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमस्पोर्ट्सT20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम चार देशों की करेगी मेजबानी,...

T20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम चार देशों की करेगी मेजबानी, देखिये शेड्यूल

Google News Follow

नई दिल्ली। भारतीय टीम का टी 20 वर्ल्ड कप के बाद शेड्यूल बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। टी 20 वर्ल्ड के बाद भारतीय टीम चार देशों की मेजबानी करेगी। इस दौरान टीम  बाद एक कई मैच और सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के साथ सीरीज खेलेगी। बीसीसीआई ने सोमवार को अपेक्स काउंसिल की मीटिंग के बाद घरेलू कार्यक्रम दी।
ANI Digital,@ani_digital
Team India’s home season to begin with NZ series and end with T20Is against South Africa
Sep 20, 2021
मीटिंग के बाद बीसीसीआई द्वारा जारी किये गए कार्यक्रम के अनुसार इंडिया न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के साथ सीरीज खेलेगी। घरेलू सत्र की शुरुआत न्यूजीलैंड के साथ टी-20 सीरीज के साथ होगी जबकि समाप्ति जून में दक्षिण अफ्रीका के साथ टी-20 श्रृंखला के साथ होगी। दुबई में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आएगी। इस दौरान वह जयपुर में 17 सितंबर को पहला मैच और फिर रांची और कोलकाता में 19 और 21 नवंबर को दूसरा और तीसरा मैच खेलेगी। टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला भी खेलेगी। इसमें पहला मैच 25-29 नवंबर को कानपुर और दूसरा मैच 3-7 दिसंबर को मुंबई में खेला जाएगा।
Confirm – This is the Team India’s Home season fixture in 2021/22 season. CricketMAN2,@man4_cricket

 वेस्टइंडीज दौरा खत्म होने के बाद फरवरी-मार्च में भारत अपने घरेलू मैदान पर श्रीलंका से भिड़ेगा, जहां दोनों टीमें आपस में दो टेस्ट और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेंगी। इसमें टी-20 सीरीज के मैच मोहाली, धर्मशाला और लखनऊ में होने हैं, जबकि दो मैचों की टेस्ट सीरीज बेंगलोर और मोहाली में खेली जानी है।इस सीरीज की शुरुआत 25 फरवरी से होगी। इसके बाद जून 2022 में साउथ अफ्रीका को भारत दौरे पर आना है। इन दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मैचो की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत पांच जून से होनी है जबकि सीरीज का आखिरी मैच 19 जून को खेला जाएगा। इस सीरीज के मैच क्रमश: चेन्नई, बेंगलोर, नागपुर, राजकोट और दिल्ली में खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज का भारत दौरा प्रस्तावित है, जहां कैरिबियन टीम फरवरी 2022 में तीन मैचों की टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
इसमें वनडे सीरीज के मैच अहमदाबाद, जयपुर और कोलकाता में होने हैं, जबकि टी-20 सीरीज के मैच कटक, विजाग और त्रिवेंद्रम में प्रस्तावित हैं। बीसीसीआई भले ही हालांकि घरेलु कार्यक्रम जारी कर दिए गए हो ,लेकिन  भारतीय टीम में कई बदलाव के संकेत भी मिल रहे है। बताया जा रहा है कि जल्द ही रवि शास्त्री मुख्य कोच से हट सकते हैं। वहीँ यह भी अटकलें है कि विराट कोहली टी 20 के बाद वनडे की भी कप्तानी छोड़ सकते हैं। अब ये कयासबाजी कितनी सही साबित होगी यह तो समय ही बताएगा।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें