28 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
होमस्पोर्ट्सरोहित शर्मा टेस्ट टीम के कैप्टन 

रोहित शर्मा टेस्ट टीम के कैप्टन 

Google News Follow

Related

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान के नाम की घोषणा किया। विराट कोहली की जगह अब टेस्ट टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। रोहित को पूर्णकालिक T20 का कप्तान बनाया गया है। श्रीलंका के खिलाफ 1 मार्च से शुरू होने वाली दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज़ को पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान के रूप में रोहित शर्मा घोषित किया गया है। वह पिछले कुछ वर्षों से टेस्ट टीम का एक महत्वपूर्ण सदस्य बने हुए हैं। वहीं BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की भी घोषणा की।

एक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की साख सफेद गेंद वाले क्रिकेट में किसी से पीछे नहीं है। पिछले साल खराब फॉर्म के कारण अजिंक्य रहाणे को कप्तानी से बर्खास्त किए जाने के बाद दिसंबर 2021 में रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि, हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका नहीं गए थे। बीसीसीआई ने बताया कि रोहित शर्मा के नाम पर निर्णय लेने से पहले चयन समिति ने बहुत विचार किया। उनका नाम घोषित करने से पहले उनसे बात की गई।

वहीं, टी 20 के लिए विराट कोहली और ऋषभ पंत को आराम दिया है। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को चयन समिति ने दोनों खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया और उन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। रोहित शर्मा को  टेस्ट टीम का कैप्टन बनाये जाने पर चेतन शर्मा ने कहा कि रोहित शर्मा देश के नंबर एक खिलाड़ी हैं। साथ वे फीट और स्वस्थ हैं। उनके जैसे खिलाड़ी को कैप्टन बनाये जसने पर ख़ुशी हुई।

ये भी पढ़ें 

पंजाब चुनाव-2022:17 सीटों पर आयोग की दृष्टि, अर्द्धसैनिक की 700 टुकड़ियां तैनात

‘सोशल मीडिया पर बिना हिजाब के वीडियो पर आपत्ति नहीं’, तो स्कूलों में क्यों?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,655फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें