28 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमस्पोर्ट्ससौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव 

सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव 

Google News Follow

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि इसी साल उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद सौरभ गांगुली की धमनियों में दो स्टेंट लगे थे। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली  कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं।

इंडिया टुडे के अनुसार, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उसके रक्त के नमूनों को जीनोम अनुक्रमण भेजा जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उन्हें ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित हैं या नहीं।

बताया जा रहा है कि सौरव गांगुली 24 दिसंबर को बांग्ला सुपरस्टार और टीएमसी सांसद देव की नवीनतम फिल्म टॉनिक के प्रीमियर में शामिल हुए थे। इस दौरान नुसरत, यश, बाबुल सुप्रियो, टीएमसी विधायक मदन मित्रा आदि जैसी हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

 रिपोर्ट के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गांगुली को सीने की तकलीफ के बाद इसी साल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें वुडलैंड्स नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बता दें कि सौरव गांगुली दोनों कोरोना वैक्सीन  दोनों लगवा चुके हैं। उनके भाई स्नेहाशीष गांगुली भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

ये भी  पढ़ें 

 

टर्बनेटर का क्रिकेट को अलविदा      

कप्तानी में कोहली हैं ”विराट” रोहित भी कम नहीं :सौरव गांगुली  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें