29 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमस्पोर्ट्सIPL 2023: CSK ने RCB को हराया, डेवोन कॉन्वे ने 83 रनों...

IPL 2023: CSK ने RCB को हराया, डेवोन कॉन्वे ने 83 रनों की पारी खेली

चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 रनों से हरा दिया।

Google News Follow

आईपीएल के 24वें मैच चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सीएसके ने आरसीबी को आठ रन से हरा दिया। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 218 रन ही बना सकी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के खिलाफ आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। डेवोन कॉन्वे ने 83 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 27 गेंदों में 52 रन बनाया। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट खोकर 226 रन बनाए।

227 रन का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ओवर के चौथी गेंद पर विराट कोहली दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बोल्ड हुए, उन्होंने 6 रन बनाए। जल्द ही आरसीबी को महिपाल लोमरोर के रुप में दूसरा झटका लगा। वह खाता भी नहीं खोल पाए और तुषार देशपांडे की गेंद पर गायकवाड़ को कैच दे बैठे। 15 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की। ग्लेन मैक्सवेल 36 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हुए। फाफ डुप्लेसिस 33 गेंद पर 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 14वें ओवर तक 159 के स्कोर पर 4 विकेट गिरे थे। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने तेज़ी से 28 रन जोड़े। वहीं आख़िरी ओवरों में सुयश प्रभुदेसाई ने थोड़ी उम्मीद जगाई लेकिन बेंगलुरु की टीम 8 रन से हार गई।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आरसीबी को रोमांचक मैच में आठ रन से हरा दिया है। यह उसकी सीजन में तीसरी जीत है। चेन्नई के अब पांच मैचों में छह अंक हो गए हैं। वहीं, आरसीबी की यह तीसरी हार है। उसके चार अंक ही हैं। चेन्नई अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, आरसीबी सातवें पायदान पर है।

ये भी देखें 

सचिन की बेटे का IPL में डेब्यू, कोलकाता के खिलाफ मैदान में उतरे अर्जुन​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें