29 C
Mumbai
Wednesday, March 11, 2026
होमस्पोर्ट्सभारत के T20 विश्व कप 2026 जीतते ही कोच गौतम गंभीर रचेंगे...

भारत के T20 विश्व कप 2026 जीतते ही कोच गौतम गंभीर रचेंगे इतिहास !

Google News Follow

Related

भारतीय क्रिकेट टीम रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरी बार T20 विश्व कप का खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। टीम इंडिया का T20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला है। यह मैच आसान नहीं होने वाला है, लेकिन खिताब जीतने के साथ ही भारतीय टीम के नाम तो ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ेगी ही, कोच गौतम गंभीर के नाम भी एक अनोखा कीर्तिमान जुड़ जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2007 में खेला गया T20 विश्व कप का पहला संस्करण पाकिस्तान को हराकर जीता था। मौजूदा समय में टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर पहला T20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे और टीम को चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान रहा था। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेले गए फाइनल में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली थी।

एक खिलाड़ी के बाद एक कोच के रूप में T20 विश्व कप जीतने का मौका गौतम गंभीर के पास है। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर T20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लेती है, तो गंभीर ऐसे पहले व्यक्ति होंगे जिनके नाम एक खिलाड़ी और कोच के तौर पर T20 विश्व कप का खिताब होगा।

भारतीय टीम भी इतिहास रचेगी और लगातार दूसरा T20 विश्व कप और कुल तीसरा T20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी।

2007 के बाद भारतीय टीम को दूसरा T20 विश्व कप जीतने में 17 साल लग गए। 2014 में टीम इंडिया फाइनल में जरूर पहुंची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा T20 विश्व कप जीता। भारत को चैंपियन बनाने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। रोहित के बाद T20 के कप्तान बने सूर्या ने T20 में सफलता की लय को बरकरार रखा है और टीम को विश्व कप के फाइनल में लाए हैं। टीम तीसरी बार T20 विश्व कप जीतने और इतिहास रचने के लिए कमर कस चुकी है।

यह भी पढ़ें:

बिहार: निशांत ने पार्टी में शामिल होने से पहले जदयू नेताओं से की मुलाकात, तैयारी जोरों पर! 

ओटीए गया विंटर टर्म: 253 पुरुष, 28 महिला कैडेट्स बने सेना अधिकारी!

जाह्नवी कपूर ने जन्मदिन पर नंगे पांव 3,550 सीढ़ियां चढ़कर तिरुमला मंदिर में किए दर्शन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें