28.6 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमस्पोर्ट्समहेंद्र सिंह धोनी को मेंटॉर बनाये जाने पर विवाद

महेंद्र सिंह धोनी को मेंटॉर बनाये जाने पर विवाद

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। टी -20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम के साथ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मेंटॉर बनाया गया है। अब इस पर विवाद हो गया है। बीसीसीआई के शीर्ष परिषद को शिकायत की गई है। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के सदस्य ने एक पत्र भेजकर अपनी शिकायत में कहा है कि यह नियुक्ति लोढ़ा समिति के सुधार के खिलाफ है। पत्र में कहा गया है कि एक व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता है। मालूम हो कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान है।

मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के पूर्व आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने बीसीसीआई की शीर्ष परिषद को लिखे पत्र में कहा, धोनी की नियुक्ति हितों के टकराव के नियमों का उल्लंघन है, जिसके तहत एक व्यक्ति दो पद धारण नहीं कर सकता। धोनी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी हैं। गुप्ता ने बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली और जय शाह समेत शीर्ष परिषद के सदस्यों को एक पत्र भेजा है। उन्होंने बीसीसीआई के संविधान के खंड 38(4) का हवाला दिया है, जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि एक व्यक्ति दो अलग-अलग पदों पर नहीं हो सकता है। शीर्ष परिषद को इसके प्रभावों की जांच के लिए अपनी कानूनी टीम से परामर्श करने की आवश्यकता होगी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम ना बताने की शर्त पर पीटीआई को ये जानकारी दी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,188फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें