29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमस्पोर्ट्सलखनऊ और बैंगलोर मैच के दौरान मचा बवाल, कोहली और गंभीर के...

लखनऊ और बैंगलोर मैच के दौरान मचा बवाल, कोहली और गंभीर के बीच जबरदस्त लड़ाई

विराट और गंभीर के साथ नवीन पर भी लगा जुर्माना।

Google News Follow

आईपीएल 2023 में 1 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेले गए मुकाबले को आरसीबी ने 18 रनों से जीता। मैच जीतने के लिए बेंगलुरु ने लखनऊ को 127 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम 108 रनों पर ही सिमट गई।

वहीं मैच में विराट कोहली काफी आक्रामक अंदाज में नजर आए। मैच के दौरान कई खिलाड़ियों से उनकी बहस हुई। बहस की शुरुआत नवीन उल हक के साथ हुई। इसके बाद वह अमित मिश्रा और गौतम गंभीर से भी भिड़े। अंत में लोकेश राहुल के साथ लंबी बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। मैच के बाद विराट और गंभीर पर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। वहीं नवीन उल हक पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा है।  गौतम गंभीर ने IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 के अपराध को स्वीकार किया है।

यह पूरा मामला लखनऊ की पारी के 17वें ओवर में शुरू हुआ था, जब विराट स्टंप के पीछे से दौड़ते हुए आए और नवीन को देखकर कुछ इशारा किया। इस पर अफगानिस्तान के नवीन भी उनके करीब आ गए और दोनों में बहस शुरू हो गई। वहीं बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो कोहली और अमित मिश्रा के बीच भी बहस हो गई। बैंगलोर की जीत के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तो कोहली ने नवीन से कुछ कहा। कोहली के बोलते ही नवीन भी ताव में आकर कुछ बोलते हैं। यहां भी दोनों के बीच बहस होती है।

इसके बाद कोहली जब बाउंड्री के किनारे चल रहे होते हैं तो लखनऊ के काइल मेयर्स से उनसे बातचीत करने लगते हैं। तभी गंभीर आते हैं और मेयर्स को विराट से दूर ले जाते हैं और उनसे बातचीत करने से मना करते हैं। इसके बाद गंभीर कुछ कहते हैं जिस पर कोहली उन्हें पास बुलाते हैं और दोनों बेहद करीब आ जाते हैं। दोनों के बीच बहस देखने को मिलती है। अंत में कोहली और लोकेश राहुल के बीच लंबी बातचीत होती है। इससे पहले कोहली और गंभीर के बीच आईपीएल 2013 सीजन में भी भ‍िड़ंत हो चुकी है। तब गौतम गंभीर कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान थे। मगर इस बार वो लखनऊ टीम के मेंटर हैं।

इस मैच के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम में एक स्टोरी लगाई है, जिसे उनकी सफाई के रूप में देखा जा रहा है। इस स्टोरी में लिखा है “हम जो भी सुनते हैं, वह तथ्य नहीं एक राय होती है। हम जो भी देखते हैं, वह सच नहीं एक नजरिया होता है।” विराट ने इसके साथ ही नीचे मार्कस ऑरेलियस का नाम भी लिखा है, जिससे पता चलता है कि यह वाक्य पूर्व रोमन सम्राट मार्कस ऑरेलियस का है।

ये भी देखें 

IPL 2023: कोलकाता और गुजरात के बीच मुकाबला, KKR के लिए जीतना जरूरी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें