नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खटाई में पड़ सकती है। अब भारतीय खिलाड़ियों पर भी कोरोना का साया मंडराने लगा है। खबरों के अनुसार भारतीय टीम के 2 खिलाड़ी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों खिलाड़ी को आईसोलेट कर दिया गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि खिलाड़ियों कोरोना का शुरूआती लक्षण हैं ,परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के बाद टीम इंडिया इन दिनों तीन हफ्ते के ब्रेक पर है। इस दौरान भारत के कई खिलाड़ी ब्रिटेन की अलग-अलग जगहों पर घूमने भी गए। इसी दौरान उनके कोरोना की चपेट में आने की आशंका की जा रही है।
COVID-19: Two Indian cricketers tested positive in UK, one still in isolation but asymptomatic.
-ANI Digital, @ani_digital
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, ब्रिटेन में दो भारतीय खिलाड़ी कोरोना से प्रभावित हुए और अब दोनों की अच्छा महसूस कर रहे हैं जिसमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दूसरे खिलाड़ी का टेस्ट 18 जुलाई को किया जाएगा तब तक उसका 10 दिन का आइसोलेशन का समय पूरा हो चुका होगा। एएनआई से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, कि दोनों खिलाड़ियों में कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई। सूत्र ने आगे कहा कि परेशान होने वाली कोई बात नहीं है, जो खिलाड़ी संक्रमित हुआ था उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: कोरोना का साया, भारत के दो खिलाड़ी पॉज़िटिव
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]



