लॉर्ड्स में रोहित-विराट मिलकर बनाएंगे जबरदस्त रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट में ऐसा पहले नहीं हुआ

लॉर्ड्स में रोहित-विराट मिलकर बनाएंगे जबरदस्त रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स पर खेला जाना है. ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए निर्णायक है क्योंकि इसे जीतने वाली टीम ही सीरीज की विजेता बनेगी. लॉर्ड्स पर खेले जाने वाले इसी अहम मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली साथ में मिलकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाते दिखेंगे. लॉर्ड्स के मैदान पर दोनों मिलकर कुछ ऐसा करते दिखेंगे, जो भारतीय क्रिकेट में पहले नहीं हुआ. वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में भी उसके गिनती के बस 5 उदाहरण हैं.

रोहित -विराट साथ मिलकर दोनों इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली ऐसी जोड़ी बनने जा रहे हैं, जिन्होंने की साथ में 400 मैच भारत के लिए खेले हैं. लॉर्ड्स में होने वाला वनडे दोनों का साथ में 400वां इंटरनेशनल मैच होगा. वर्ल्ड क्रिकेट में अब तक 5 जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्होंने साथ में अपने देश के लिए 400 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं. उनमें से भी सिर्फ एक जोड़ी ऐसी है, जिन्होंने साथ में 500 प्लस मैच खेले हैं.

श्रीलंका के कुमार संगकारा और माहेला जयवर्धने ने साथ में 550 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. दूसरे नंबर भी माहेला जयवर्धने का नाम है मगर तिलकरत्ने दिलशान के साथ. इन दोनों ने 426 इंटरनेशनल मुकाबले श्रीलंका के लिए साथ खेले हैं. तीसरे नंबर पर भी श्रीलंका के ही कुमार संगकारा और तिलकरत्ने दिलशान की जोड़ी है. इन दोनों ने साथ में 418 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. सनथ जयसूर्या और मुरलीधरन ने श्रीलंका के लिए 408 इंटरनेशनल मुकाबले साथ खेले. वहीं साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस और मार्क बाउचर की जोड़ी 5वें नंबर पर हैं, जिन्होंने 407 इंटरनेशनल मैच साथ खेले.

रोहित-विराट लॉर्ड्स पर साथ में 400वां मैच खेलने जा रहे हैं. उनसे पहले भारत में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले साथ खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम था. भारत की इस जोड़ी ने 391 मैच साथ खेले.

यह भी पढ़ें-

‘चलो संसद’ मार्च को दिल्ली पुलिस की मंजूरी नहीं, सुरक्षा बढ़ाई

Exit mobile version