29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमस्पोर्ट्सशतरंज में गुकेश ने रचा इतिहास: वर्ल्ड चैम्पियन डिंग लिरेन को मात...

शतरंज में गुकेश ने रचा इतिहास: वर्ल्ड चैम्पियन डिंग लिरेन को मात देकर चेस के नए वर्ल्ड चैम्पियन बने!

घनघोर मुकाबले की 14 वी गेम को अपने नाम कर डी. गुकेश ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप ख़िताब अपने नाम किया।

Google News Follow

भारत के डी गुकेश ने शतरंज की दुनिया में इतिहास रच दिया है। वो चेस के नए और सबसे युवा वर्ल्ड चैम्पियन बन गए हैं। डोम्माराजू गुकेश ने एक रिकॉर्ड के मामले में पूर्व भारतीय चेस मास्टर विश्वनाथन आनंद की भी बराबरी कर ली।

सिंगापूर में खेले गए वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप 2024 का फाइनल मुकाबला सिंगापूर में खेला गया, जो की पिछले साल के वर्ल्ड चैम्पियन डिंग लिरेन के खिलाफ था। इस घनघोर मुकाबले की 14 वी गेम को अपने नाम कर डी. गुकेश ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप ख़िताब अपने नाम किया।

दरसल 13 वे मुकाबले तक डिंग लिरेन और गुकेश दोनों 6.5 पॉइंट्स पर थे, जबकि 14 वी पारी के 57 वी चाल पर गुकेश ने डिंग लिरेन को हार मानने के लिए मजबूर कर दिया। गेम 50 चालों तक डिंग और गुकेश के बीच टक्कर का था। चीनी शतरंज खिलाडी डिंग लिरेन और गुकेश बीच यह मुकाबला टाय होने वाला था, लेकीन गुकेश ने अपना संतुलन और विश्वास नहीं खोया। गुकेश लगातार अपनी पोजीशन को बेहतर कर रहे थे और डिंग लिरेन फूंक-फूंक कर मटेरियल पर संतुलन बना रहे थे, जिस कारण डिंग लिरेन के पास गुकेश से भी काफी कम समय बचा था।

गुकेश ने चालों में फुर्ती दिखाते हुए अपनी पोज़िशन को और भी मजबूत किया, साथ ही डिंग लिरेन को टाइम प्रेशर में धकेल दिया, जिससे की अपनी 53 वी चाल में डिंग लिरेन गलत चाल खेल बैठे। गुकेश ने इसी का फायदा उठाते हुए डिंग लिरेन को और भी गर्त में धकेला।

यह भी पढ़ें:

Kurla Bus Accident: ड्राइवर संजय मोरे बस छोड़कर भाग गया; वीडियो वायरल!

प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट पर सुप्रीम आदेश: नया मंदिर-मस्जिद विवाद दाखिल नहीं होगा, केंद्र को 4 हफ्ते में हलफनामा देने के आदेश!

Bangladesh: मुस्लिम संघटन का दावा बीफ खाना ‘इस्लामीक ड्यूटी’, बीफ न देने वाले रेस्तराँ बंद करने की मांग!

इस जीत के साथ ही अब शतरंज की दुनिया को नया और सबसे युवा चैम्पियन मिल गया है। गुकेश से पहले रूस के दिग्गज गैरी कास्पारोव सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चेस जिन्होंने 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में खिताब जीता था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें