29 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमस्पोर्ट्सटीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का दस साल पुराना वीडियो वायरल

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का दस साल पुराना वीडियो वायरल

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पांड्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 2011 के एक लोकल टूर्नामेंट में वह बल्लेबाजी कर रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो वर्ल्ड क्रिकेटर्स नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है और हार्दिक ने इसका लिंक अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। वैसे भी पांड्या अपने हीटिंग के लिए जाने हैं।पांड्या ने 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।पांड्या ने आईपीएल में अपने शानदार खेल के बाद इंटरनेशनल टीम में जगह बनाई थी।

यह वीडियो हार्दिक पांड्या के आईपीएल करियर शुरू होने से पहले का है। हार्दिक पांड्या ने 2015 में मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया था। हार्दिक आईपीएल में और किसी फ्रेंचाइजी टीम से नहीं जुड़े हैं और 2015 से ही मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। 2011 के इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि हार्दिक को शुरू से तेज तर्रार शॉट्स लगाने की आदत है। बड़ौदा के इस क्रिकेटर ने भारतीय टीम में अब अपनी अलग पहचान बना ली है। हार्दिक भारत की ओर से 11 टेस्ट, 60 वनडे इंटरनेशनल और 48 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। हार्दिक पांड्या की तुलना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव से भी की जा चुकी है। पांड्या ने इंटरनेशनल लेवल पर कई बार टीम इंडिया को बैट और बल्ले दोनों के जरिए मुश्किलों से बाहर निकाला है। हार्दिक पांड्या ताबड़तोड़ बल्लेबाज होने के साथ-साथ मीडियम पेसर भी हैं और फुर्तीले फील्डर भी हैं। उन्हें टीम इंडिया एक कंप्लीट पैकेज के तौर पर देखती है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें