26 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमस्पोर्ट्सअब तक चीजें जिस तरह से आगे बढ़ीं, उससे मैं काफी खुश...

अब तक चीजें जिस तरह से आगे बढ़ीं, उससे मैं काफी खुश हूं: सूर्यकुमार यादव

Google News Follow

भारत ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले को 93 रन से अपने नाम किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव इस विश्व कप में टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने ईशान किशन (61) और हार्दिक पंड्या (52) की शानदार पारियों के दम पर 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसके जवाब में नामीबियाई टीम 18.2 ओवरों में 116 रन पर सिमट गई।

भारत ने पिछले मुकाबले में USA के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया 15 फरवरी को पाकिस्तान और 18 फरवरी को नीदरलैंड से भिड़ेगी। कप्तान ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा, “अब तक चीजें जिस तरह से आगे बढ़ी हैं, उससे मैं काफी खुश हूं। आगे के लिए बिल्कुल वही है, जिसकी हमें तलाश थी। हर मैच अहम होता है। शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई जरूर, लेकिन अब मुझे लगता है कि हम सही रास्ते पर हैं।”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “कुल मिलाकर सभी के लिए यह एक बहुत अच्छा मैच रहा। मुझे लगता है कि यह बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं था, लेकिन जिस तरह ईशान और संजू ने पारी शुरू की, उससे ऐसा लगा कि विकेट आसान है। इसके बाद दो-तीन जल्दी विकेट गंवाने के बाद शिवम और हार्दिक की साझेदारी काबिल-ए-तारीफ रही। उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह शानदार थी।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि गेंद थोड़ी रुककर आ रही थी, लेकिन मैं नामीबिया के गेंदबाजों से श्रेय नहीं छीनना चाहता। सच में उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। वे पूरे जोश के साथ आए, उन्होंने अपनी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से लागू किया। मैं उनकी गेंदबाजी से काफी प्रभावित हूं।”

प्लेइंग इलेवन में वापसी करते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इस खिलाड़ी को लेकर कप्तान ने कहा, “जसप्रीत बुमराह को अपने पूरे चार ओवर डालते देखना हमारे लिए काफी सकारात्मक रहा। टीम में उनकी वापसी अच्छी है और वह अगले मैच के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।”

‘प्लेयर ऑफ द मैच हार्दिक’ पंड्या ने 52 रन बनाने के बाद 2 विकेट भी निकाले। इस ऑलराउंडर की तारीफ में सूर्या ने कहा, “हार्दिक की बात करें तो नई गेंद से, पुरानी गेंद से, और जरूरत पड़ने पर डेथ ओवर्स में भी वह गेंदबाजी करते हैं। साथ ही जिस तरह वह बल्लेबाजी करते हैं, ऐसे हालात में उनका पॉजिटिव माइंडसेट टीम के लिए बड़ा बूस्ट होता है। आज एक अहम मैच में उनका प्लेयर ऑफ द मैच बनना टीम के लिए अच्छी बात है।”

यह भी पढ़ें:

राफेल जेट के बड़े ऑर्डर को DAC की मंजूरी: वायुसेना के लिए आएंगे 114 राफेल लड़ाकू विमान

जाने कितनी है बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री की संपत्ति; कितने लगे है भ्रष्ट्राचार के आरोप

भारत–इज़राइल के बीच भी होगा मुक्त व्यापार समझौता (FTA); वार्ता में तेजी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें