25 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमस्पोर्ट्सICC वनडे रैंकिंग: चार साल बाद नंबर-1 स्पॉट पर लौटे विराट कोहली

ICC वनडे रैंकिंग: चार साल बाद नंबर-1 स्पॉट पर लौटे विराट कोहली

रोहित शर्मा खिसके तीसरे स्थान पर

Google News Follow

Related

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताज़ा वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में भारतीय स्टार विराट कोहली ने चार साल बाद एक बार फिर शीर्ष स्थान पर लौटे है। जुलाई 2021 के बाद यह पहला मौका है जब कोहली ने नंबर-1 की कुर्सी पर वापसी की है। उनकी यह छलांग न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में 91 गेंदों पर खेली गई मैच जितने वाली 93 रन की पारी के बाद लगी है, इस रैंकिंग के चलते उन्होंने अपने टीम-मेट रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

विराट कोहली के लिए हालिया महीनों में वनडे फॉर्म असाधारण रहा है। अक्टूबर में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के बाद से उन्होंने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नवंबर–दिसंबर में घरेलू सीरीज़ के दौरान उन्होंने 135 और 102 रन की शानदार शतक पारियां खेलीं, जबकि एक मैच में वह 65 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे में भी कोहली ने नाबाद 74 रन की सधी हुई पारी खेली थी।

आंकड़ों पर नज़र डालें तो कोहली ने अपनी पिछली पांच लगातार पारियों में पचास से अधिक रन बनाए हैं। इन पांच मैचों में उन्होंने कुल 469 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसी दमदार फॉर्म की बदौलत वह 785 रेटिंग अंकों के साथ वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

यह 11वीं बार है जब विराट कोहली वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बने हैं। उन्होंने पहली बार अक्टूबर 2013 में यह मुकाम हासिल किया था। अब तक वह कुल 825 दिन तक नंबर-1 रैंक पर रह चुके हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा सबसे अधिक है। ऑल-टाइम सूची में कोहली फिलहाल 10वें स्थान पर हैं, जहां शीर्ष पर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज़ विवियन रिचर्ड्स हैं, जिन्होंने 2,306 दिनों तक नंबर-1 की पोज़िशन संभाली थी।

इस बीच, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने भी रैंकिंग में बड़ा उछाल दर्ज की है। पहले वनडे में 84 रन की पारी खेलने के बाद मिचेल 784 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा अब 775 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। शीर्ष तीन बल्लेबाज़ों के बीच महज़ 10 अंकों का अंतर है, जिससे आने वाले दिनों में रैंकिंग की दौड़ और दिलचस्प होने वाली है।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो विकेटकीपर-बल्लेबाज़ केएल राहुल एक स्थान की छलांग लगाकर 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने वनडे गेंदबाज़ी रैंकिंग में पांच स्थान का सुधार करते हुए 15वां स्थान हासिल किया है।

यह भी पढ़ें:

ऑपरेशन गैंग बस्ट: दिल्ली पुलिस द्वारा 48 घंटे की कार्रवाई में 500 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

ज़ेलेंस्की की अयातुल्ला शासन को हटाने की मांग; कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक “अस्तित्व का हकदार नहीं है”

रक्षा मंत्रालय में मंथन: होगी ₹3.25 लाख करोड़ के 114 राफेल की सबसे बड़ी डिफेंस डील

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,229फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें