कुछ इस अंदाज में पीएम मोदी ने दी भारतीय मेंस हॉकी टीम को बधाई

प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत!

कुछ इस अंदाज में पीएम मोदी ने दी भारतीय मेंस हॉकी टीम को बधाई

file photo

नई दिल्ली। भारत ने 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-3 से हराकर ब्रांज मेडल पर कब्ज़ा किया। इसके बाद भारतीय टीम को बधाई देने वालों का तांता लग गया। पीएम मोदी भारतीय हॉकी टीम को दो ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट में इस जीत को ऐतहासिक बताया है। जबकि दूसरे ट्वीट में इस जीत को भारत से जोड़ा है। बता दें कि भारत ने हॉकी में ओलंपिक मेडल 1980 में जीता था। भारत का हॉकी में यह 12 वां मेडल है। ओलंपिक इतिहास में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का यह तीसरा कांस्य पदक है। इससे पहले उसने 1968 और 1972 में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था। भारत इससे पहले आठ स्वर्ण और एक रजत पदक भी जीत चुका है।

प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत!
टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है।
हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। #Tokyo2020
— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2021

Historic! A day that will be etched in the memory of every Indian
Congratulations to our Men’s Hockey Team for bringing home the Bronze. With this feat, they have captured the imagination of the entire nation, especially our youth. India is proud of our Hockey team.
Narendra Modi,@narendramodi.

ऐतिहासिक! आज का दिन हर भारतीय की यादों में रहेगा।
कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि से उन्होंने पूरे देश का, खासकर युवाओं का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।’
Narendra Modi,@narendramodi.

मैच देखने के लिए पीएम ने योग छोड़ा: जब भारत और जर्मनी के बीच कांस्य पदक यानी ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेला जा रहा था, तब पीएम मोदी योग छोड़ मैच देख रहे थे। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, भारत और जर्मनी के बीच ब्रॉन्ज मेडल वाले इस ऐतिहासिक मैच को देखने के लिए और इसके लिए समय निकालने के लिए पीएम मोदी ने अपने योग सत्र को भी छोड़ दिया।

मैडल का रंग मेहनत से बनता है, और यहाँ तो खून, पसीना, मेहनत सब थी| 🥉
What a fabulous achievement by this special 𝐓𝐄𝐀𝐌!
Hockey India,@TheHockeyIndia

Exit mobile version