27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमस्पोर्ट्सभारत ने नीदरलैंड को दिया 180 रनों का लक्ष्य

भारत ने नीदरलैंड को दिया 180 रनों का लक्ष्य

रोहित, कोहली और सूर्यकुमार का अर्धशतक

Google News Follow

टी-20 वर्ल्डकप में भारत आज अपना दूसरा मुकाबला नीदरलैंड के साथ खेल रही है। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने थोड़ी धीमी शुरूआत की। वहीं भारत को जल्द ही पहला झटका भी लगा। केएल राहुल 12 गेंदों पर 9 रन बनाकर पवैलियन लौट गए। लेकिन बाद में विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई। रोहित शर्मा 39 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के बीच ताबड़तोड़ साझेदारी हुई। इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त गति से रन बनाए और टीम को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाया।

विराट कोहली ने 44 गेंदों का सामना करके 62 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं, सूर्यकुमार यादव आज शानदार लय में दिखे। सूर्यकुमार ने ताबड़तोड़ पारी के दौरान सात चौके और 1 छक्के जड़ कर 51 रनों की नाबाद पारी खेली। अंतिम ओवर में भारत की ओर से शानदार रन बनाए गए थे। यही कारण है कि भारत एक अच्छा स्कोर सेट करने में कामयाब रहे। इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर लेगी।

ये भी देखें 

भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला, कैसा रहेगा मौसम का हाल?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें