31.5 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमस्पोर्ट्सभारत ने बांग्लादेश को दिया 185 रन का लक्ष्य

भारत ने बांग्लादेश को दिया 185 रन का लक्ष्य

कोहली ने 44 गेंद पर 64 रन की पारी खेली।

Google News Follow

टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाए। भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य दिया है। भारत की तरफ से विराट कोहली ने टीम के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 64 रन बनाए। उन्होंने 44 गेंद की पारी में आठ चौका और 1 छक्का लगाया। उनके साथ रविचंद्रन अश्विन छह गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके साथ ही विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

कोहली के अलावा भारत के लिए केएल राहुल ने 32 गेंद पर 50 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए। दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल दोनों ही खिलाड़ी सात-सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जबकि हार्दिक पांड्या ने पांच और रोहित शर्मा ने दो रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से हसन महसूद ने 3 विकेट तो वहीं शाकिब अल हसन ने 2 विकेट लिए। बता दें कि भारत को पिछले मैच में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं बांग्लादेश ने रोमांचक मैच में जिम्बाब्वे को 1 रन से हरा दिया था। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए आज का मैच हर हाल में जीतना चाहेगी।

ये भी देखें 

टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें