31.1 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमस्पोर्ट्सशुभमन गिल बाहर, ईशान किशन की वापसी; यह होगी इंडिया की टी...

शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन की वापसी; यह होगी इंडिया की टी 20 वर्ल्ड कप टीम

Google News Follow

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम की घोषणा कर दी है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम से शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया है, जबकि ईशान किशन की लंबे अंतराल के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

टीम का चयन BCCI की सीनियर पुरुष चयन समिति की मुंबई स्थित मुख्यालय में हुई बैठक के बाद किया गया। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की घोषणा की, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने मीडिया से बातचीत की। BCCI ने यह भी स्पष्ट किया कि यही टीम जनवरी 21 से 31 के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भी उतरेगी।

शुभमन गिल को टी20 प्रारूप में लगातार साधारण प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है। एक समय भारत के टी20 उपकप्तान रहे गिल इस साल 15 मैचों में 291 रन ही बना सके, जिसमें उनका औसत 24.25 और स्ट्राइक रेट 137.26 रहा। वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया श्रृंखला में भी उनका प्रदर्शन कमजोर रहा, जहां तीन मैचों में उन्होंने सिर्फ 32 रन बनाए। वनडे और टेस्ट में प्रभावशाली रहने के बावजूद टी20 क्रिकेट में निरंतरता की कमी उनके लिए भारी पड़ी।

ईशान किशन की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी का आधार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका बेहतरीन प्रदर्शन रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में 10 पारियों में 517 रन बनाए, औसत 57.44 और स्ट्राइक रेट 197.32 रहा। फाइनल में किशन ने 49 गेंदों पर 101 रन की विस्फोटक पारी खेलकर झारखंड को पहली बार खिताब दिलाया। उन्होंने छह चौके और 10 छक्के लगाए। किशन आखिरी बार नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।

Image

रिंकू सिंह को भी टीम में जगह दी गई है। घरेलू क्रिकेट में उपयोगी प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय टी20 में प्रभावी स्ट्राइक रेट के चलते उन्हें फिनिशर के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रिंकू 550 रन बना चुके हैं, उनका औसत 42.30 और स्ट्राइक रेट 161.76 है।

बल्लेबाजी विभाग में अभिषेक शर्मा पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलते नजर आएंगे। पिछले एक साल में उन्होंने खुद को आक्रामक सलामी बल्लेबाज के तौर पर स्थापित किया है। वह गेंदों के लिहाज से भारत के लिए 1,000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन सबसे तेज पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं। एशिया कप में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था। गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह संभालेंगे। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है, जबकि अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ऑलराउंड विकल्प प्रदान करेंगे।

भारत अपना टी20 वर्ल्ड कप अभियान 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ शुरू करेगा। इसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया, 14 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला खेलेगा।

भारत की घोषित टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन

यह भी पढ़ें:

मेघालय में पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए होगा 254 परियोजनाओं में ₹3,914 करोड़ का निवेश

SIR के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी; तमिलनाडु में 97.3 लाख और गुजरात में 73.7 लाख नाम हटे

पीएम मोदी ने किया गुवाहाटी में भारत के पहले प्रकृति-थीम वाले एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें