30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमस्पोर्ट्सअभिषेक-वैभव ने मचाया गदर, भारत ने जीती सीरीज

अभिषेक-वैभव ने मचाया गदर, भारत ने जीती सीरीज

13.2 ओवर में खेल खत्म

Google News Follow

क्राइस्टचर्च के बाद वेलिंगटन में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड की धुलाई कर डाली और इसके साथ ही सीरीज पर भी उसका कब्जा हो गया. भारतीय टीम को तीसरे टी20 में 199 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग के आगे ये स्कोर बहुत छोटा साबित हुआ. भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर ये मुकाबला अपने नाम किया.

बता दें इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए. इन दो बल्लेबाजों ने 43 गेंदों में 133 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को मैच और सीरीज से पूरी तरह बाहर कर दिया. भारत को चेज़ तो 199 रन करने थे लेकिन न्यूजीलैंड का ये बड़ा स्कोर पलभर में ताश के पत्तों की तरह ढह गया. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में ऐसी बैटिंग की जिसकी उम्मीद न्यूजीलैंड के किसी गेंदबाज को नहीं होगी. अभिषेक शर्मा ने अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाया और वैभव सूर्यवंशी ने चौके से खाता खोला.

इन दोनों ने मिलकर पहले ओवर में 26 रन ठोके. दूसरे ओवर में दोनों ने 17 रन बटोरे. तीसरे ओवर में अभिषेक-वैभव ने 21 रन बनाए. चौथे ओवर में 20 और पांचवें ओवर में 16 रन आए. भारत 5 ओवर में 100 रन बनाने वाली पहली टीम बना. इसके साथ छठे ओवर में 18 रन ठोकते ही उसने टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. भारत ने पहले 6 ओवर में 118 रन बनाए.

न्यूजीलैंड को पहली कामयाबी 8वें ओवर में मिली जब फिशर की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने मिचेल को कैच दे दिया. सूर्यवंशी ने 18 गेंदों पर 45 रन बनाए. हालांकि अभिषेक शर्मा लगातार हिटिंग करते रहे और उन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाकर टी20 में चौथी सेंचुरी पूरी कर ली. अभिषेक 113 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन का विकेट गंवाया लेकिन टीम को जीतने में सिर्फ 13.2 ओवर लगे.

यह भी पढ़ें-

जॉर्डन की सीरिया पर एयरस्ट्राइक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें