29 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमस्पोर्ट्सIND vs AUS 2023: आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने जीता पहला वनडे

IND vs AUS 2023: आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने जीता पहला वनडे

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Google News Follow

भारत ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया है। 3 मैचों की वनडे सीरीज के भारत ने पहले मुकाबले में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा था। भारत ने यह लक्ष्य 39.5 ओवर में हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया तो वहीं टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर ही सिमट गई थी। एक वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 129 रन था, इसके बाद टीम 59 रन बनाने में आठ विकेट गंवा दिए। आस्ट्रेलिया मिचेल के खिलाड़ी मार्श ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली थी।

188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से खिलाड़ी केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा रवींद्र जडेजा भी 45 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय भारत ने 39 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद राहुल ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर 44 रन की साझेदारी निभाई।

वहीं हार्दिक के आउट होने के बाद जडेजा और राहुल के बीच छठे विकेट के लिए 108 रन की नाबाद साझेदारी हुई। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 16 साल बाद हराया है। वहीं अब अगला वनडे रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

ये भी देखें 

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स में सौरव गांगुली के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी​ ?​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें