27.2 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमस्पोर्ट्सभारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता खिताब, चौथी बार बना चैम्पियन

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता खिताब, चौथी बार बना चैम्पियन

भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर चौथी बार एशिया कप खिताब जीत लिया।

Google News Follow

Related

भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर चौथी बार एशिया कप खिताब जीत लिया। भारत अंगद बीर सिंह ने 13वें, अरिजीत सिंह ने 20वें मिनट में गोल किए। वहीं पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल 37वें मिनट में अब्दुल बशरत ने किया। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने मलयेशिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) पुरुष जूनियर विश्वकप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

इससे पहले भारत ने 2004, 2008 और 2015 में जूनियर एशिया कप हॉकी का खिताब जीता था। पाकिस्तान यह टूर्नामेंट तीन बार (1987, 1992 और 1996) जीत पाया है। अंतिम क्वार्टर में पाकिस्तान ने बराबरी के लिए काफी प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हो सके। भारतीय कप्तान उत्तम सिंह मैन ऑफ द मैच चुने गए।

हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने इसके लिए टीम के खिलाड़ियों को 2-2 लाख और सपोर्ट स्टाफ को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस बार टूर्नामेंट आठ साल बाद हो रहा है। कोरोना महामारी के कारण 2021 में इसका आयोजन नहीं हुआ था।

ये भी देखें 

मुंबई में हुई MS Dhoni के घुटने की सर्जरी, IPL 2023 के दौरान हुए थे चोटिल

इंतजार खत्म, अरशद वारसी और बरुण सोबती स्टारर ‘असुर 2’ हुई रिलीज

 

“​वन्दे भारत​”​ ​​​कुदाल में नहीं रु​कने​ से ​​नागरिकों में नाराजगी​, नीलेश राणे ने समझाया​ ​​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,275फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें