32 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमस्पोर्ट्सIPL 2023 Auction: इंग्लैंड के सैम करन आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL 2023 Auction: इंग्लैंड के सैम करन आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी

मयंक अग्रवाल सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले भारतीय

Google News Follow

आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में हुई। नीलामी समाप्त हो चुका है। इस नीलामी में कई इतिहास रचे गए। सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। नीलामी के दौरान कुल पांच खिलाड़ियों को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले। ये पांच खिलाड़ी विदेशी रहे। इनमें करन के अलावा, कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़, बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़, निकोलस पूरन को 16 करोड़ और हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ मिले हैं। वहीं भारत की ओर से मयंक अग्रवाल सबसे महंगे रहे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं गुजरात टाइटंस ने शिवम मावी को छह करोड़ में खरीदा और वह दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे।

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को केकेआर ने 1.5 करोड़ में खरीदा। इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जो रूट को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। 20 लाख के बेस प्राइज पर आकाश वशिष्ठ को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। मंदीप सिंह को 50 लाख के बेस प्राइज पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद लिया है। ऑस्ट्रेलिया के जादुई स्पिनर एडम जाम्पा को डेढ़ करोड़ में खरीद कर राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में जगह दी। केकेआर टीम ने लिटन दास को 50 रुपये में खरीद लिया है। शिवम सिंह को पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा है।

सैम करन को जहां आईपीएल मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा रकम मिली है। वहीं, उनके भाई टॉम करन को किसी ने भी नहीं खरीदा है। चिंतल गांधी, मुरुगन अश्विन, इजहारुलहक नावीद, श्रेयस गोपाल, एस मिधुन को किसी ने नहीं खरीदा। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ने अपने-अपने 25 खिलाड़ियों के स्क्वॉड पूरे कर लिए हैं। आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी में अधिकतम 25 प्लेयर्स ही हो सकते हैं।

ये भी देखें 

IPL 2023 Auction: मयंक अग्रवाल 8.5 करोड़ में बिके, 50 लाख में CSK के हुए रहाणे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें