29.3 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमस्पोर्ट्सIPL 2023: पहले मैच में गुजरात टाइटंस की शानदार जीत, CSH को...

IPL 2023: पहले मैच में गुजरात टाइटंस की शानदार जीत, CSH को 5 विकेट से हराया

चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 179 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में गुजरात ने 5 विकेट के नुकसान के साथ मैच जीत लिया।

Google News Follow

इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीज़न शुक्रवार, 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल गया। टूर्नामेंट के पहले मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को गत चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस ने पांच विकेट से हरा दिया। एक समय लग रहा था कि शायद चेन्नई ये मैच जीत सकती है। लेकिन राशिद खान और राहुल तेवतिया ने शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 178 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए। ऋतुराज ने 50 गेंदों का सामना किया और चार चौकों के अलावा नौ छक्के मारे। ऋतुराज के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर मोईन अली (23) रन रहा। वहीं, शिवम दुबे ( 19) और एमएस धोनी (नाबाद 14) ने भी निचले क्रम में उपयोगी योगदान दिया। इससे चेन्नई कोटे के 20 ओवरों में 178 का मजबूत स्कोर छूने में सफल रहे। शमी, राशिद और अल्जारी ने दो-दो विकेट लिए, तो 1 विकेट लिटिल को मिला।

जीत के लिए 179 रनों का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की ओर से ऋद्धिमान साहा (25) और शुभमन गिल (63) रन बनाएं। दोनों खिलाड़ियों ने 3.5 ओवरों में 37 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी। हालांकि, जब इंपैक्ट प्लेयर साई सुदर्शन (22) और हार्दिक पांड्या (8) सस्ते में आउट हुए, तो गुजरात डगमगाता हुआ दिखायी पड़ा, लेकिन एक छोर पर गिल प्रहार लगाते रहे। एक समय गुजरात को जीतने के लिए आखिरी 4 ओवरों में 24 रन बनाने थे। वहीं गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 36 गेंद पर 63 रनों की पारी खेली।

गुजरात को आखिरी 12 गेंदों पर जब 23 रन की जरूरत थी, तब चाहर के फेंके पारी के 19वें ओवर में राशिद खान ने छक्का और चौका जड़ते हुए 15 रन दिया। गुजरात की तरफ से बल्लेबाज राशिद खान, मोहम्मद शमी और जोसेफ ने 2-2 विकेट लिए। चेन्नई एक अच्छा स्कोर रहते हुए भी इसका बचाव नहीं कर सका।

ये भी देखें 

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता महिला प्रीमियर लीग का खिताब

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें