26 C
Mumbai
Monday, March 16, 2026
होमस्पोर्ट्सIPL 2026: गुजरात टाइटंस को मिले नए बैटिंग कोच; ऑस्ट्रेलिया के लिए...

IPL 2026: गुजरात टाइटंस को मिले नए बैटिंग कोच; ऑस्ट्रेलिया के लिए 273 मैचों में लगा चुके है 15 हजार रन

Google News Follow

Related

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)2026 सीजन से पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी कोचिंग टीम को मजबूत करते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। दो बार के विश्व कप विजेता और अपने दौर के सबसे खतरनाक ओपनरों में गिने जाने वाले हेडन के जुड़ने से टीम के सपोर्ट स्टाफ को महत्वपूर्ण मजबूती मिलेगी। 2022 में खिताब जीत चुकी गुजरात टाइटंस नई आईपीएल सीजन की तैयारी में जुटी हुई है और इस नियुक्ति को उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी ने कहा कि हेडन का अनुभव टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।उन्होंने कहा, “मैथ्यू का अपॉइंटमेंट हमारी यात्रा के एक अहम मोड़ पर हुआ है। एक फ्रेंचाइजी के तौर पर जो बेहतरीन काम और लंबे समय तक सफलता के लिए कमिटेड है, हम लगातार अपने क्रिकेटिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं। सबसे ऊंचे लेवल पर उनका अनुभव, और उभरते हुए टैलेंट को गाइड करने की उनकी काबिलियत, आने वाले सीज़न के लिए हमारी बैटिंग पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।”

नई भूमिका को लेकर मैथ्यू हेडन ने भी उत्साह व्यक्त किया और टीम के बल्लेबाजी मानकों को लेकर अपनी सोच साझा की। उन्होंने कहा, “अच्छी बैटिंग से प्रेशर बनता है। बढ़िया बैटिंग से गेम पर कब्ज़ा हो जाता है। यही स्टैंडर्ड हम गुजरात टाइटन्स में सेट करना चाहते हैं।”

ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में हेडन ने 273 मैच खेले और सभी प्रारूपों में मिलाकर 15,000 से अधिक रन बनाए। उनकी आक्रामक और तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजी शैली ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान तेज रन बनाने की आधुनिक रणनीति को काफी प्रभावित किया। हेडन ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2008 से 2010 के बीच खेला था। इस दौरान उन्होंने 32 मैचों में 36.90 की औसत और 137.52 की स्ट्राइक रेट से 1,107 रन बनाए।

2009 का सीजन उनके लिए विशेष रूप से शानदार रहा, जब उन्होंने 572 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। 2010 में उन्होंने अपने अनोखे मूंगुस बैट का इस्तेमाल कर T20 क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी का नया अंदाज पेश किया था। उसी साल उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का पहला खिताब जीतने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजी कोच के रूप में उनकी जिम्मेदारी टीम के बल्लेबाजी विभाग को और मजबूत बनाने की होगी।

यह भी पढ़ें:

बहरीन: ईरान मिसाइल हमलों का महिमामंडन करने वाले 5 पाकिस्तानी और 1 बांग्लादेशी गिरफ्तार

विश्व कप विजेताओं पर बरसा पैसा, BCCI देगा 131 करोड़ रुपए का नकद इनाम

दलित कांग्रेस नेता का सनसनीखेज आरोप: ‘टिकट के लिए गांधी परिवार समेत शीर्ष नेताओं को दिए करोड़ों’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,035फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें