28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमस्पोर्ट्सनीरज चोपड़ा समेत इन 11 खिलाड़ियों को दिया जाएगा ध्यानचंद खेल पुरस्कार

नीरज चोपड़ा समेत इन 11 खिलाड़ियों को दिया जाएगा ध्यानचंद खेल पुरस्कार

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

नई दिल्ली। भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा तथा पहलवान रवि दहिया समेत 11 खिलाड़ियों को देश के शीर्ष सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं, अर्जुन पुरस्कार के लिए क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाडियों को यह पुरस्कार दिया जायेगा। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि पहलवान रवि दहिया ने रजत पदक अपने नाम किया था।

खेल रत्न के लिए चुने गए खिलाड़ियों में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, फ़ुटबाल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन,पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, सुमित अंतिल, अवनि लेखड़ा, कृष्णा नागर और मनीष नरवाल शामिल हैं। वहीं, टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा और क्रिकेटर शिखर धवन समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है।
गौरतलब है कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिया जाता है, लेकिन इस साल टोक्यो में पैरालम्पिक की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें