30.5 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमस्पोर्ट्सएशिया कप: पाकिस्तान 5 विकेट से जीता

एशिया कप: पाकिस्तान 5 विकेट से जीता

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत चुभती है

Google News Follow

दुबई में खेले गए एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे जिसमें रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 31 गेंद में 54 रन की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा 16 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए तो वहीं केएल राहुल भी 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए।

इसके जवाब में 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के बाबर और रिजवान के बीच पहले विकेट के लिए 22 गेंद में 22 रन की साझेदारी हुई। बाबर 14 रन बनाकर आउट हुए। फखर जमां ने 18 गेंद में 15 रन बनाए। मोहम्मद नवाज तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 20 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। मोहम्मद रिजवान 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आसिफ अली और खुशदिल के बीच पांचवें विकेट के लिए 17 गेंद में 33 रन की साझेदारी हुई।  जिसके बाद 1 गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 182 रन बनाकर पाकिस्तान ने यह मैच अपने नाम कर लिया।गौरतलब है कि एशिया कप में 8 साल बाद पाकिस्तान ने भारत को हराया है। इससे पहले एशिया कप में भारत के खिलाफ 2014 में पाकिस्तान को जीत मिली थी। लगातार पांच हार के बाद अब पाकिस्तान को जीत नसीब हुई है। श्रीलंका जहां पहले पायदान पर अपनी जगह पक्की कर ली है वहीं भारत से जीतने के बाद पाकिस्तान का दूसरा पायदान पक्का हो गया। भारत को अपनी जगह बनाएं रखने के लिए एक मैच जितना होगा। 

ये भी देखें 

साइरस मिस्त्री की असामयिक निधन पर सभी ने जताया शोक 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें