28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमस्पोर्ट्सपाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल: रिजवान समेत 7 क्रिकेटर बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल: रिजवान समेत 7 क्रिकेटर बाहर

5 नए चेहरों को मौका

Google News Follow

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले टीम में बड़े बदलाव किए हैं। पाकिस्तान ने सात क्रिकेटरों को बाहर कर दिया है। टेस्ट हेड कोच सरफराज अहमद को भी उनके पद से हटा दिया गया है। बॉलिंग कोच उमर गुल को भी टेस्ट ट्रेनिंग टीम से हटा दिया गया है।

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में करारी हार मिली थी, लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट 194 रन से हार गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने टीम और ट्रेनिंग स्टाफ में बदलाव किए हैं। बाहर किए गए सात क्रिकेटरों में मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और सलमान अली आगा जैसे अनुभवी क्रिकेटर शामिल हैं।

लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद ऐसी खबरें हैं कि पाकिस्तान की टेस्ट टीम में बड़े बदलाव हो सकते हैं। तीसरे मैच से पहले PCB ने अपनी लगभग आधी टीम बदल दी है। उन्होंने सात क्रिकेटरों को रिलीज कर दिया है और टीम में युवा क्रिकेटरों को शामिल किया है। जिन क्रिकेटरों को टीम से रिलीज़ किया गया है, उनमें मोहम्मद रिज़वान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, खुर्रम शहज़ाद और अवैस ज़फ़र शामिल हैं।

इन सात क्रिकेटरों की जगह PCB ने 9 सितंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम में पाँच नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। टीम में शामिल किए गए खिलाड़ियों में अराफ़ात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रज़ाउल्लाह शामिल हैं।

टेस्ट मैचों के हेड कोच सरफ़राज़ अहमद को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह व्हाइट-बॉल कोच माइक हेसन को रेड-बॉल क्रिकेट की ज़िम्मेदारी दी गई है। सरफ़राज़ के साथ-साथ टेस्ट बॉलिंग कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया गया है। एश्ले नोफ़्के को नया बॉलिंग कोच बनाया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अज़ान अवेस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, गाजी गोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद, उबैद शाह।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें