31 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमस्पोर्ट्सबाबर के 'नापाक' इरादे का खुला राज, गर्लफ्रेंड बोली दस साल मेरा किया...

बाबर के ‘नापाक’ इरादे का खुला राज, गर्लफ्रेंड बोली दस साल मेरा किया शोषण    

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

इस्लामाबाद। टी 20 वर्ल्ड कप में भारत पर जीत के बाद पाकिस्तान नागरिक जश्न में डूबे हुए है। वहीं पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम एक नए झमेले में फंसते नजर आ रहे हैं। सोमवार को बाबर की गर्लफ्रेंड ने कुरान की कसम खाकर दावा किया कि वह बाबर के बच्चे की मां बनने वाली थी, लेकिन उसका गर्भपात करा दिया गया। वही, उसके परिवार ने इस मामले को रफा दफा करने के लिए 20 लाख रुपये देने की पेशकश की थी।

अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, हमीजा ने बाबर आजम के खिलाफ पाकिस्‍तानी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जहां उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने पिछले दिनों यह भी दावा किया था कि बाबर के परिवार ने पूरा विवाद निपटाने के लिए उन्हें 20 लाख रुपये देने का ऑफर दिया था। बाबर की ओर से यह प्रस्‍ताव ऐसे समय पर आया है जब उनके खिलाफ ब्‍लैकमेल और प्रताड़ना का मामला लाहौर हाईकोर्ट में लंबित है।
हमीजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाबर ने उनके साथ यौन उत्‍पीड़न किया और पैसों की धोखाधड़ी की। उन्‍होंने कहा कि वह और बाबर आजम आपस में प्‍यार करते थे और 2011 में वे घर छोड़कर भाग गए थे। इस दौरान दोनों लोग लाहौर में कई इलाकों में साथ-साथ रहे। हमीजा ने साथ ही कहा कि 10 साल पहले जब यह प्‍यार शुरू हुआ था, उस समय दोनों लोग नाबालिग थे। हमीजा ने साथ ही कई सबूत भी पेश किए हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि हमीजा ने हाथ में पवित्र कुरान लेकर कहा कि वह कोर्ट में शादी करने के लिए 2011 में घर से भागी थीं क्‍योंकि उनके परिवार ने इस रिश्‍ते को कबूल नहीं किया था। हमीजा ने कहा, ‘बाबर मुझे अपने दोस्‍त के घर ले गए जहां हम कई दिनों तक साथ रहे। मैंने बाबर से शादी करने के लिए अपने घर से दो लाख रुपये की जूलरी चुराई थी ताकि हमारा यह रिश्‍ता बना रहे। मैंने बाबर आजम के लिए अपनी कार तक बेच दी और उन्‍हें 12 लाख रुपये दिए। हमीजा ने आगे चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा, ‘इतना पैसा पाकर भी बाबर मुझसे खुश नहीं था और वह मुझसे हमेशा झगड़ा करता था।’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,341फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें