27 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमस्पोर्ट्सPM मोदी ने नीरज चोपड़ा से फ़ोन पर कहा-"पानीपत ने पानी पिला...

PM मोदी ने नीरज चोपड़ा से फ़ोन पर कहा-“पानीपत ने पानी पिला दिया”

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से पीएम मोदी ने खुद फ़ोन पर बात की। टोक्यो ओलपिंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और पीएम मोदी के बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पीएम मोदी यह कहते नजर आ रहे हैं  ”पानीपत ने सबको पानी पिला दिया।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत से सीधा जापान फोन लगाते हुए नीरज चोपड़ा से बातचीत की। प्रधानमंत्री और नीरज की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नीरज को फोन लगाकर पीएम मोदी ने कहा कि बहुत-बहुत बधाई नीरज जी, आपको चोट लगी फिर भी आपने कमाल कर दिया। यह मेहनत के कारण हुआ है। मैंने देखा कि आपके चेहरे में आत्मविश्वास था और कोई दबाव भी नहीं था। अपने माता-पिता को मेरी ओर से प्रणाम कह दीजिएगा। राधाकृष्ण जी को बधाई दीजिए।
पीएम मोदी ने आगे नीरज चोपड़ा से बातचीत करते हुए कहा कि तो 15 अगस्त को मिल रहे हैं भैया। आपको एक बार फिर से बहुत-बहुत बधाई। पीएम ने ये भी कहा कि ”पानीपत ने सबको पानी पिला दिया।” बता दें कि नीरज हरियाणा के पानीपत जिले के ही रहने वाले हैं। नीरज से पहले पीएम मोदी टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले और खिलाड़ियों से भी बात कर चुके हैं।बता दें कि ओलंपिक खेलों में ये भारत का 13 साल बाद पहला गोल्ड मेडल है। नीरज चोपड़ा से पहले बीजिंग ओलंपिक में शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीता था।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,145फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें