30.9 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमस्पोर्ट्समुख्य कोच के लिए द्रविड़ ने किया आवेदन

मुख्य कोच के लिए द्रविड़ ने किया आवेदन

Google News Follow

नई दिल्ली।  कभी टीम इंडिया के ‘दीवार’ से मशहूर पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को मुख्य कोच के लिए आवेदन किया है। बता दें कि टी 20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और उनके स्टाप का कार्यकाल खत्म हो रहा है। बीसीसीआई ने हाल ही में मुख्य कोच के लिए आवेदन भी आमंत्रित किया था।  फिलहाल द्रविड़ नॅशनल अकादमी की कमान उन्ही के पास है।’

एएनआई’ के साथ बातचीत करते हुए एक सूत्र ने कहा, ‘हां, द्रविड़ ने टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए अप्लाई किया है और जाहिर तौर पर लक्ष्मण एनसीए के हेड बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। बातचीत जारी है देखना है क्या फैसला होता है।’ श्रीलंका टूर पर राहुल द्रविड़ बतौर हेड कोच टीम इंडिया के साथ गए थे। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के हेड कोच बनने के लिए राजी हो गए हैं। द्रविड़ के पास काफी अनुभव मौजूद है और उनकी देखरेख में एनसीए से निकले कई युवा खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। राहुल अभी आईपीएल फाइनल के दौरान बीसीसीआई प्रसिडेंट सौरव गांगुली और सचिन जय शाह से दुबई में मिले भी थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें