25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमस्पोर्ट्सरवि शास्त्री और विराट कोहली से इस मामले में हो सकती पूछताछ,...

रवि शास्त्री और विराट कोहली से इस मामले में हो सकती पूछताछ, जानें वजह

ओवल में टेस्ट के दौरान रवि शास्त्री हो गए थे कोरोना पॉज़िटिव अब बीसीसीआई करेगी पूछताछ

Google News Follow

Related

लंदन। भारतीय कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। ओवल में टेस्ट के दौरान रवि शास्त्री कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे। अब इस मामले में बीसीसीआई दोनों से पूछताछ कर  सकती है। बता दें कि रवि शास्त्री के कोरोना पॉज़िटिव होने पर फील्डिंग कोच आर श्रीधर और गेंदबाज कोच भरत अरुण सहित फिजी योथैरिपिस्ट नितिन पटेल को एकांतवास में रखा गया था। बताया जरा रहा है कि रवि शास्त्री और विराट कोहली एक कार्यक्रम में बिना अनुमति के शामिल हुए थे।

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा है कि इस पूरे मामले में कप्तान विराट और हेड कोच रवि शास्त्री से पूछताछ की जा सकती है और दोनों से जवाब मांगा जा सकता है। अधिकारी ने आगे कहा, इस इवेंट की तस्वीरें बोर्ड के साथ साझा की गई हैं, इस इवेंट के चलते बीसीसीआई को शर्मिंदा होना पड़ा है, चौथे टेस्ट मैच के बाद कप्तान विराट और मुख्य कोच रवि शास्त्री से बात की जाएगी, इसके अतिरिक्त टीम के मैनेजर गिरीश डोगरे की भूमिका की भी जांच होगी।
अधिकारी के मुताबिक, बीसीसीआई इस पूरे मामले को लेकर ईसीबी के संपर्क में है और बोर्ड चाहते है कि पांचवें टेस्ट मैच के दौरान ऐसी कोई दूसरी घटना न हो।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी ने आगे कहा, अभी सब इतना चाहते हैं कि हेड कोच रवि शास्त्री जल्दी ठीक हो जाएं, आगामी बुधवार को टी-20 क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम चयन को लेकर मीटिंग होनी है हो सकता इस बात को उसी दौरान उठाया जाए। मैच के चौथे दिन खेल के पहले खबर आई थी कि मुख्य कोच रवि शास्त्री कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अब कोविड संक्रमित होने के बाद रवि शास्त्री, भरत अरुण, श्रीधर और नितिन भारतीय टीम के साथ पांचवें टेस्ट मैच के लिए मैनचेस्टर नहीं जाएंगे। वही भारतीय टीम ने 50 साल बाद ओवल के मैदान में जीत दर्ज की है।
इससे पहले भारतीय टीम 1971 में यहां अपने नाम जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ इंडिया टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। भारत द्वारा दिए गए 368 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैण्ड की टीम ने 210 रन ही बना सकी और आल आउट हो गई।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,017फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें