28 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमस्पोर्ट्सWPL 2023: आज यूपी vs बेंगलुरु, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

WPL 2023: आज यूपी vs बेंगलुरु, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

बेंगलुरु ने लगातार 3 मैच हारे हैं, उन्हें लीग में पहली जीत की तलाश है। 

Google News Follow

Related

विमेंस प्रीमियर लीग में आज रात 7:30 बजे मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। अब तक यूपी को टूर्नामेंट में एक जीत और एक हार मिली है। वहीं बेंगलुरु ने 3 लगातार मैच हारे हैं, उन्हें लीग में पहली जीत की तलाश है।

बात यदि यूपी वॉरियर्ज की करें तो इस टूर्नामेंट में यह तीसरा मैच होगा। टीम ने अब तक 2 मैच खेले। गुजरात के खिलाफ उन्हें रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से जीता मिली। वहीं दिल्ली ने उन्हें 42 रन के बड़े अंतर से हराया। वहीं अगर आज यूपी वॉरियर्ज यह मैच जीत जाती है तो टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है।

विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रही स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अब तक अपने तीनों मैच हारी है। आज यूपी के खिलाफ टीम पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट में टीम को अब तक मुंबई, दिल्ली और गुजरात से हार का सामना करना पड़ा है।

बेंगलुरु से स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, हीथर नाइट और मीगन शट पर नजरें रहेंगी। वहीं यूपी से एलिसा हीली, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस और किरण नवगिरे जैसी प्लेयर्स गेमचेंजर साबित हो सकती हैं।

ये भी देखें 

WPL 2023: जीत का खाता खोलने उतरेगी गुजरात और बेंगलोर की टीम

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,016फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें