28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमस्पोर्ट्सभविष्य में भारत के कप्तान बन सकते हैं ऋषभ पंत: सुनील गावस्कर

भविष्य में भारत के कप्तान बन सकते हैं ऋषभ पंत: सुनील गावस्कर

Google News Follow

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने के लिए टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की तारीफ की है। गावस्कर का मानना है कि आने वाले समय में ऋषभ पंत भारत के टॉप कप्तानों में से एक हो सकता है। आईपीएल 2021 के स्थगित होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 14 की प्वॉइंट टेबल में टॉप पर थी।गावस्कर ने एक लीडर के तौर पर उनके व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि ये युवा सीखने में काफी चतुर है।

स्पोर्ट्सस्टार के लिए अपने कॉलम में गावस्कर ने लिखा कि उन्हें इस युवा खिलाड़ी में चिंगारी नजर आती है जो आगे चलकर एक दहकती आग बन सकती है। गावस्कर ने अपने कॉलम में आगे लिखा कि युवा ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया। छठे गेम तक आते-आते हर कोई देख सकता था कि वह कप्तानी पर सवाल पूछे जाने से थक चुके थे। हर प्रजेंटर मैच के बाद  मैच खत्म होने के बाद एक ही सवाल था। उनमें मुझे एक चिंगारी नजर आई है जिसे अगर उन्हें नेचुरल रूप से आगे बढ़ने दिया जाए तो वह एक दहकती आग बन सकते हैं। पिछले दो सालों से श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे थे। कंधे में लगी चोट की वजह से उन्हें आईपीएल 2021 से बाहर होना पड़ा। इसके बाद पंत की अगुवाई में टीम में शानदार प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियम लीग(आईपीएल) 2021 को 4 मई को कोराना की वजह से स्थगित करना पड़ा। आईपीएल में बायो बबल के बावजूद कोरोना के मामले सामने आने के बाद बीसीसीआई ने ये फैसला लिया।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें