33 C
Mumbai
Thursday, March 5, 2026
होमस्पोर्ट्ससीनियर एशियाई कुश्ती: मनीषा ने भारत के लिए पहला स्वर्ण जीता, अंतिम...

सीनियर एशियाई कुश्ती: मनीषा ने भारत के लिए पहला स्वर्ण जीता, अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक हासिल किया!

2024 पेरिस ओलंपिक के बाद अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में वापसी कर रही अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चीन की जिन झांग (2024 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता) को 10-6 से हराया।

Google News Follow

Related

भारतीय महिला पहलवानों ने सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। मनीषा ने 62 किग्रा भार वर्ग में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता, जबकि अंतिम पंघाल ने 53 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

मनीषा का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में दमदार रहा। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत कजाकिस्तान की टाइनिस डुबेक (विश्व रैंकिंग 9) को 11-0 से हराकर की। इसके बाद उन्होंने कोरिया की हनबिट ली और 2023 एशियाई चैंपियन कलमीरा बिलिमबेकोवा को 5-1 से शिकस्त दी।

फाइनल में मनीषा ने डीपीआर कोरिया की ओक जे किम को कड़े मुकाबले में 8-7 से हराकर भारत को इस टूर्नामेंट का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

2024 पेरिस ओलंपिक के बाद अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में वापसी कर रही अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चीन की जिन झांग (2024 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता) को 10-6 से हराया। हालांकि, सेमीफाइनल में उन्हें जापान की मो कियूका (विश्व चैंपियन) के खिलाफ 0-10 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा,”कल से शुरू होने वाली फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के साथ, हमें भारतीय दल से और अधिक पदकों की उम्मीद है।”

यह भी पढ़ें:

भारत की आर्थिक वृद्धि को रेटपेयर्स दें बढ़ावा: वित्त सचिव अजय सेठ

नई दिल्ली: ‘इफ्तार बनाम फलाहार पार्टी’ पर देश की सियासत गरमाई!

नई दिल्ली: उद्योग मंत्री ने कहा, ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरेगा भारत!

भारत की अब तक की पदक तालिका:

स्वर्ण पदक: 1 (मनीषा – 62 किग्रा), रजत पदक: 1 (रीतिका – 76 किग्रा), {कांस्य पदक: 5 अंतिम पंघाल (53 किग्रा), मुस्कान (59 किग्रा), मानसी लाठेर (68 किग्रा), सुनील कुमार (87 किग्रा), नितेश (97 किग्रा)}

भारतीय पहलवानों के इस शानदार प्रदर्शन ने देश की उम्मीदों को और मजबूत किया है। आने वाले मुकाबलों में और भी दमदार प्रदर्शन की संभावना है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,058फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें