30 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमस्पोर्ट्सशेन वॉर्न की 'अंगुली फिसली'... और मॉडल ने लगाया यह आरोप

शेन वॉर्न की ‘अंगुली फिसली’… और मॉडल ने लगाया यह आरोप

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर शेन वॉर्न पर मॉडल और टीवी एक्ट्रेस जेसिका पावर ने अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया

Google News Follow

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर शेन वॉर्न एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। उन पर मॉडल और टीवी एक्ट्रेस जेसिका पावर ने अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं मॉडल शेन वॉर्न होटल में बुलाने का भी आरोप लगाया है। पावर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इनमें वॉर्न की ओर से जेसिका से होटल के कमरे में मिलने की बात कही गई है। साथ ही जब जवाब में इनकार आया तब भी वॉर्न के कई मैसेज दिखाई देते हैं। जेसिक पावर ने इंग्लिश रियलिटी शो बिग ब्रदर वीआईपी में शेन वॉर्न पर आरोप लगाए। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और महानतम स्पिनर्स में से एक वॉर्न पहले भी अपने बर्ताव के चलते विवादों में रहे हैं। अफेयर और सेक्स स्कैंडल्स के चलते उनकी शादी भी टूट चुकी है।

30 साल की जेसिका ने बताया कि शेन वॉर्न ने उन्हें मैसेज किया था। इसमें वे होटल के कमरे में मिलने के बारे में कह रहे थे। जेसिका ने बताया कि उन्होंने वॉर्न से मिलने से इनकार कर दिया।  उन्होंने कहा कि वह ‘उस तरह की लड़की नहीं हैं।’ लेकिन इसके बाद भी 52 साल के वॉर्न की तरफ से कई मैसेज आए। इनमें वे मिलने के बारे में कह रहे थे। आगे चलकर जेसिका ने शेन वॉर्न का नंबर ही ब्लॉक कर दिया। जेसिका ने इससे पहले भी वॉर्न के साथ अपनी बातचीत के बारे में बताया था।

उन्होंने बिग ब्रदर के शो में ही कहा कि वॉर्न ने उन्हें कई ऐसी बातें कहीं जो सही नहीं थी  जेसिका ने कहा था, ‘मैंने उसे रिप्लाई किया था लेकिन फिर वह एक्स रेटेड बातें करने लग गया. और तब मैंने सोचा कि मैं ऐसा नहीं कर सकती. कोई हैरानी की बात नहीं है कि वह हर समय क्यों फंस जाता है। ’ इसी बातचीत के दौरान ऑस्ट्रेलियन मॉडल एली गॉन्साल्विस ने भी दावा किया कि उनके पास भी शेन की तरफ से मैसेज भेजे गए थे। इसमें उन्हें बाहर मिलने को कहा गया था ,लेकिन उनके पास इन सबके लिए वक्त नहीं था क्योंकि वह 13 साल से रिलेशनशिप में हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें