28.6 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमस्पोर्ट्सदोस्तों ने 20 मिनट तक शेन वार्न को बचाने की कोशिश, पर...

दोस्तों ने 20 मिनट तक शेन वार्न को बचाने की कोशिश, पर अफ़सोस !  

Google News Follow

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न की मौत पर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है उनके दोस्तों शेन वार्न को 20 मिनट का बचने के कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें असफलता मिली। बता दें कि सर्वकालिक महान क्रिकेटरों में शुमार का 52 साल के वार्न का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को निधन हो गया। वे अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड में छुट्टियां मनाने गए थे।ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ने 708 टेस्ट विकेट लिए, जो इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा है।

उनकी मौत पर पूरा क्रिकेट जगत शोक की लहर में डूब गया। भारत सहित दुनिया भर  क्रिकेटरों उनके निधन पर अपनी संवेदनाये व्यक्त किये हैं।  वहीं, विक्टोरियन खेल मंत्री मार्टिन पाकुला ने शनिवार को घोषणा की कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के ग्रेट सदर्न स्टैंड का नाम जल्द से जल्द एसके वार्न स्टैंड के नाम पर रखा जाएगा। बता दें कि वार्न प्रभावशाली क्रिकेटरों में थे। उन्होंने 1990 के दशक की शुरुआत में जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल में पदार्पण किया तो लेग-स्पिन को एक नई पहचान दी। 2007 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

शेन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 708 टेस्ट विकेट लिए हैं।  जबकि 194 एक दिवसीय मैचों में 293 विकेट लिए। वहीं, उन्होंने टेस्ट में 3154 रन वनडे में 1018  रन बनाये हैं। बताते चले कि वे दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं जो 1000 विकेट लिए  हैं। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (1,347) के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे। शेन ने 11 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए की कप्तानी भी की जिसमें 10 मैचों में जीत एक में हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें 

श्रेयस अय्यर ने आईसीसी T20i बल्लेबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें