27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमस्पोर्ट्सएशिया कप: सुपर चार में श्रीलंका जीता, पर भारत की उम्मीद बरकरार

एशिया कप: सुपर चार में श्रीलंका जीता, पर भारत की उम्मीद बरकरार

एशिया कप से लगभग बाहर हुई भारतीय टीम

Google News Follow

मंगलवार, 6 सितंबर को श्रीलंका और भारत के बीच हुए मुकाबले में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।इस हार के साथ ही भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहुँचने की होड से लगभग बाहर हो गई है। श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से मात देते हुए सुपर4 के मुकाबले में हरा दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 173 रन की पारी ही खेल पाए। भारत की तरफ से टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 72 रनों की पारी खेली। जिसके बाद श्रीलंका के सामने 174 का लक्ष्य रखा गया जिसके जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में ही चार विकेट खोकर 174 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।  

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी किया उन्होंने 41 गेंद पर 72 रन की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि भारत के खिलाड़ी विराट कोहली 0 रन और केएल राहुल ने महज 6 रन बनाया। भारत को 2 विकेट के झटके बहुत ही जल्दी लग गए थे। रोहित के अलावा सूर्यकुमार ने 29 गेंदों में 34 रन बनाया। दोनों खिलाड़ियों के बीच 58 गेंदों में 97 रन की साझेदारी हुई। वहीं हार्दिक ने 12 और हुड्डा ने सिर्फ 3 रन बनाया। श्रीलंका के खिलाफ पंत की बल्लेबाजी भी फ्लॉप रही वह 13 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो गए।  

श्रीलंका के बल्लेबाजों ने जोश के साथ खेलना शुरू किया जिसमें पाथुम निसाँका और कुसल मेंडिस ने 97 रनों की साझेदारी खेली। निसाँका ने 37 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय श्रीलंका का स्कोर 110 रन पर चार विकेट हो गया था। उस समय लगा की यह खेल भारत के हाथ में है लेकिन भानुका राजपक्षे और कप्तान दानुस शनाका ने मिलकर श्रीलंका को जीत दिला दी। भानुक ने 17 गेंदों में 25 रन और शनाका ने 18 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। बेहतरीन खेल के लिए दानुस शनाका को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  

आखिरी ओवर का खेल बहुत ही रोमांचक रहा श्रीलंका को जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी। भारतीय गेंदबाज अर्शदीप ने चार गेंदों में 5 रन ही दिए थे। पाँचवी गेंद ने सारा खेल ही बदल दिया ऋषभ पंत रन आउट नहीं कर सके वहीं दूसरी और नॉन स्ट्राइकर एंड पर भी थ्रो नहीं लगा। इतने में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दो रन ले लिए और मैच को जीत लिया।  

हालांकि भारत के पास अब भी फाइनल में जाने का मौका है लेकिन इसके लिए कई चमत्कारों का साथ होना जरूरी है। भारत के समक्ष कई सारी शर्तें है जो भारत को फाइनल में पहुंचा सकते है। जैसे भारत अपने आखिरी सुपर4 मुकाबले में अफगानिस्तान को हराए। श्रीलंका की टीम भी पाकिस्तान को हराए साथ ही अफगानिस्तान की टीम भी पाकिस्तान को हराएं। ये सब होने के बाद श्रीलंका 6 पॉइंट्स के साथ नंबर 1 पर रहेगी। जिसके बाद पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान के पास दो-दो पॉइंट्स होंगे। हालांकि इन तीनों टीमें में भारत का नेट रेट सबसे अच्छा होना जरूरी है।

ये भी देखें 

​येचुरी से नीतीश की ​मुलाकात: कहा, ​मैं ​’प्रधानमंत्री ​का ​दावेदार​ भी नहीं हूँ’ !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें