29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमस्पोर्ट्सआईसीसी टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार

आईसीसी टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार

न्यूजीलैंड दौरे पर भी हिट साबित हुए सूर्यकुमार

Google News Follow

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत के शानदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की जगह अब भी कायम है। बुधवार को जारी किए गए आईसीसी की ताजा रैंकिंग में सूर्यकुमार पहले स्थान पर अब भी बने हुए हैं। टी20 विश्व कप में 239 रन बनाने वाले सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा 124 रन बनाए और सिर्फ एक बार आउट हुए। दूसरे मैच में उन्होंने नाबाद 111 रन बनाए और अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 895 अंक हासिल कर लिए थे। हालांकि, अगले मैच में वह 13 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।  

फिलहाल सूर्यकुमार यादव 890 अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार है। मोहम्मद रिजवान 836 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे ने दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी और बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं। कॉन्वे के पास 788 अंक हैं। वहीं, चौथे स्थान पर मौजूद बाबर के पास 778 अंक हैं। साथ ही भारत के ईशान किशन को भी अच्छी बल्लेबाजी का फायदा मिला है और वह 33वें स्थान पर आ गए हैं। 

साल 2022 सूर्यकुमार यादव के लिए बेमिसाल रहा है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उन्हें टी20 विश्व कप के लिए टीम में चुना गया था। टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी की। गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन भारत के भुवनेश्वर कुमार 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के टिम साउदी 14वें स्थान पर आ गए हैं।

ये भी देखें 

पहला और आखिरी मैच ​चढ़ा ​बारिश की भेंट​,​ ​टी20 सीरीज ​भारत​ ने जीती!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें