30.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमस्पोर्ट्सटी-20 वर्ल्ड कप: जानिए ओमान क्रिकेट टीम क्यों किया मुंबई टीम को...

टी-20 वर्ल्ड कप: जानिए ओमान क्रिकेट टीम क्यों किया मुंबई टीम को इन्वाइट?

Google News Follow

मुंबई। आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले मुंबई टीम के साथ ओमान नेशनल टीम खेलेगी। एक तरह से देखा जाय तो ओमान टीम टी -20 वर्ल्ड कप से पहले मुंबई टीम के साथ प्रैक्टिस मैच खेलेगी जो अक्टूबर-नवबंर में होने वाले टी -20 वर्ल्ड कप में भाग लेगी। दरअसल, ओमान क्रिकेट ने मुंबई टीम के साथ पांच से छह मैच खेलने के लिए आमंत्रित किया है। माना जा रहा है कि ओमान क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दलीप मेंडिस ने मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (एमसीए) के सचिव संजय नाइक को इस संबंध में आमंत्रण भेजा है। बताया जा रहा है कि  एमसीए ने ओमान क्रिकेट का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

दौरे की पुष्टि करने वाले एमसीए अधिकारियों ने कहा है कि चयनकर्ताओं द्वारा कोच अमोल मजूमदार से सलाह लेने के बाद ओमान दौरे के लिए मुंबई टीम को अंतिम रूप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं मुंबई टीम के चयनकर्ता गुलाम पारकर ने हाल ही में मुंबई लौटने से पहले लंबे समय तक ओमान में काम किया था। उल्लेखनीय है कि मुंबई की टीम 19 अगस्त को ओमान के मस्कट के लिए रवाना होगी। इस व्यवस्था को दोनों पक्षों के लिए फायदे का सौदा माना जा रहा है।
जहां ओमान की टीम को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कुछ गुणवत्तापूर्ण प्रैक्टिस मैच मिलेंगे तो वहीं मुंबई की टीम को भारतीय घरेलू सेशन की शुरुआत से पहले एक नेशनल टीम के साथ खेलने का मौका मिलेगा। ओमान ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है और वह वर्ल्ड कप के पहले दौर के छह मैचों की मेजबानी भी करेगा। मुंबई ने पिछले साल पृथ्वी शॉ के नेतृत्व में विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट जीता था, लेकिन मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। शॉ फिलहाल इंग्लैंड में हैं और ऐसे में मुंबई को नए कप्तान की तलाश करनी होगी।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें