29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमस्पोर्ट्सT20 विश्व कप: सुरेश रैना की PCB चीफ मोहसिन नकवी को चेतावनी

T20 विश्व कप: सुरेश रैना की PCB चीफ मोहसिन नकवी को चेतावनी

पाकिस्तान के बहिष्कार को बताया ‘बचकाना’

Google News Follow

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर सुरक्षा और वेन्यू से जुड़े विवाद के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कड़ा रुख अपनाया है। रैना ने बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने पर निराशा जताते हुए कहा कि इसका सबसे बड़ा नुकसान बांग्लादेशी खिलाड़ियों को ही होगा। साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) प्रमुख मोहसिन नकवी को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप से हटने जैसा कदम उठाया, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) सख्त कार्रवाई कर सकती है।

बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर प्रतिक्रिया देते हुए रैना ने मीडिया से कहा कि भारत में सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतज़ाम थे और बांग्लादेश का फैसला गलत साबित हो सकता है। रैना ने कहा, “मुझे लगता है कि बांग्लादेश के साथ जो कुछ भी हुआ- हमने सुरक्षा दी, सब कुछ था। मुझे लगता है कि यह उनकी गलती है। अगर वे भारत आते, तो बात अलग होती क्योंकि बांग्लादेश की टीम बहुत मज़बूत है। उनके स्पिनर हालात को बहुत अच्छे से जानते हैं, उन्हें बहुत नुकसान होने वाला है।”

रैना का मानना है कि एक टीम के तौर पर बांग्लादेश निराश होगा, क्योंकि भारतीय परिस्थितियों में खेलने का अनुभव उनके पक्ष में जाता। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की टीम यहां बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी और अब खिलाड़ियों के करियर पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा।

इसके साथ ही, रैना ने पाकिस्तान के संभावित बहिष्कार के संकेतों पर भी कड़ा बयान दिया। उन्होंने पाकिस्तान की धमकियों को बचकाना करार देते हुए कहा कि ICC इस तरह के दबाव में नहीं आएगी।  रैना ने कहा, “जैसा कि ICC चेयरमैन ने कहा है, जो लोग भारत नहीं आ रहे हैं, उनके खिलाफ वे सख्त कार्रवाई करेंगे.”

रैना ने आगे कहा कि भारत न आकर कोई भी बोर्ड बहुत कुछ खो देगा, क्योंकि भारतीय क्रिकेट का व्यावसायिक और सांस्कृतिक महत्व बेहद बड़ा है। उन्होंने PCB प्रमुख मोहसिन नकवी को सीधा संदेश देते हुए चेताया कि टूर्नामेंट से हटने का फैसला पाकिस्तान क्रिकेट के लिए भारी पड़ सकता है।

इस बीच, संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान के बहिष्कार की संभावना कम होती जा रही है। PCB ने अपनी टी20 वर्ल्ड कप टीम के लिए 2 फरवरी की सुबह कोलंबो रवाना होने का कार्यक्रम तय किया है, जिससे 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले के बहिष्कार की अटकलों पर लगभग विराम लग गया है।

हालांकि, इससे पहले 26 जनवरी को PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर यह कहकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था कि टीम की टी20 वर्ल्ड कप में भागीदारी पर शुक्रवार (30 जनवरी)से सोमवार के बीच फैसला लिया जाएगा।

फिलहाल, ICC की सख्त चेतावनियों, भारत के रुख और PCB के ताज़ा कार्यक्रम को देखते हुए माना जा रहा है कि पाकिस्तान टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा। लेकिन बांग्लादेश के बाहर होने और सुरक्षा विवाद ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट की राजनीति को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है।

यह भी पढ़ें:

15 मिनट में ₹4 लाख करोड़ स्वाहा; 625 अंकों की गिरावट के साथ लुढ़का सेंसेक्स

ट्रम्प की कनाडा को विमानों पर 50% टैरिफ की धमकी, यह रखी शर्त !

HAL को मिला ₹1,800 करोड़ के Dhruv-NG का ऑर्डर, SJ-100 जेट्स के लिए रूस के साथ साझेदारी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें