29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमस्पोर्ट्सटी 20 वर्ल्ड कप: नई जर्सी के साथ उतरेगी टीम इंडिया 

टी 20 वर्ल्ड कप: नई जर्सी के साथ उतरेगी टीम इंडिया 

ऑफिशियल स्पॉन्सर एमपीएल ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी  

Google News Follow

आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। अब इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम नई जर्सी में दिखाई देगी। इस संबंध में टीम इंडिया की ऑफिशियल स्पॉन्सर एमपीएल स्पोर्ट्स ने घोषणा की। जिसमें कहा गया है कि भारतीय टीम टी 20 वर्ल्ड कप में नई जर्सी के साथ दिखेगी। ऑफिशियल स्पॉन्सर एमपीएल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या श्रेयस अय्यर ने नई जर्सी पहनी हुई है।

गौरतलब है कि फिलहाल भारतीय टीम जो जर्सी पहनती है वह नेवी ब्लू है। लेकिन एमपीएल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर जो फोटो जारी किया है उसमें लगता है कि  इस बार भारतीय टीम की नई जर्सी हल्का नीला होगा। एमपीएल भारतीय टीम का 2020 में आधिकारिक किट स्पॉन्सर बना था। इसके बाद से भारतीय टीम की यह तीसरी नई जर्सी होगी।

रोहित शर्मा ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि प्रशंसक के रूप में आप हमें क्रिकेटर बनाते हैं,जो हम हैं। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में  रोहित शर्मा ( कप्तान) , केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, (विकेटकीपर),  दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल अर्शदीप सिंह शामिल हैं। मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। जबकि भारतीय टीम का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा।
   
ये भी पढ़ें 

बंगाल में बवाल, सड़क पर कोहराम

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें