28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमस्पोर्ट्सभारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज

भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज

राजकोट में जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी।

Google News Follow

भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज शाम 7:00 बजे राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की टी20 सीरीज में फिलहाल भारत और श्रीलंका एक-एक मैच जीत चुके हैं। इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाया था और दो रन से रोमांचक जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने शानदार वापसी करते हुए 16 रन से जीत हासिल की। आज इस मैच का नतीजा सीरीज का रिजल्ट तय करेगा।

टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या को भारत की टी20 टीम की कप्तानी दी गई है। वहीं इस सीरीज में भारत के लिए तीन खिलाड़ी डेब्यू कर चुके हैं। शिवम मावी ने अपने डेब्यू मैच में ही कमाल का प्रदर्शन किया था, लेकिन शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। इस दौरान पांच में से चार सीरीज में भारतीय टीम जीती है। वहीं, एक सीरीज ड्रॉ रही थी। 

राजकोट के मैदान पर भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें तो, भारत ने चार टी20 मैच यहां खेली है। उसने 2013 में ऑस्ट्रेलिया, 2019 में बांग्लादेश और 2022 में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। इस तरह टीम इंडिया के पास इस मैदान पर हैट्रिक जीत हासिल करने का मौका होगा। यदि भारतीय टीम यह मुकाबला जीत लेती है, तो वह श्रीलंका से लगातार 5वीं टी-20 सीरीज जीत जाएगी।

ये भी देखें 

IND Vs SL: टी20 सीरीज के दूसरा मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हराया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें