32 C
Mumbai
Friday, May 22, 2026
होमस्पोर्ट्सTokyo Olympics 2020: न्‍यूजीलैंड पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दर्ज की 3-2 से...

Tokyo Olympics 2020: न्‍यूजीलैंड पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दर्ज की 3-2 से जीत 

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। भारत की मेंस हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक्स 2020 में शुरुआत जीत से की है। भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को हरा दिया। भारत ने यह मुकाबला 3-2 से जीता। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के के दो खिलाड़ियों ने 3 गोल दागे।

मुकाबले का पहला गोल न्यूजीलैंड की ओर से हुआ। कीवी टीम ने मैच के पहले 2 मिनटों में ही गोल कर 1-0 की बढ़त ले ली। लेकिन इसके बाद भारत ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। भारत के लिए न्यूजीलैंड के गोलपोस्ट पर पहला गोल हरमनप्रीत सिंह के स्टिक से हुआ। दोनों टीमों के बीच मैच का पहला क्वार्टर 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। मैच के दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भारत ने मुकाबले में अपनी बढ़त बनाते हुए पकड़ बना ली। न्यूजीलैंड के गोलपोस्ट पर दूसरा गोल भारत की ओर से रूपिंदर पाल सिंह ने दागा।जबकि तीसरा गोल एक बार फिर से हरमनप्रीत सिंह ने किया।
हालांकि तीसरे क्वार्टर के खत्म होते होते न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने मैच का पहला फील्ड गोल दागकर मैच को 3-2 पर लाकर खड़ा कर दिया। मैच का चौथा क्वार्टर गोलरहित रहा लेकिन सबसे रोमांचक हुआ। इस क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने भारतीय गोलपोस्ट में गेंद को डालने की कई कोशिशें की, हालांकि वो नाकाम रही। चौथे क्वार्टर में जब आखिरी 3 मिनटों में न्यूजीलैंड को 3 पेनाल्टी कॉर्नर मिले. लेकिन भारतीय गोलकीपर श्रीजेश उसकी कोशिशों के बीच दीवार बनकर खड़े हो गए। भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने अपनी सूझबूझ से कॉर्नर पर गोल दागने के न्यूजीलैंड की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया, जिस वजह से भारत ये मुकाबला 3-2 से जीतने में कामयाब रहा। भारत का अगला मैच इससे भी बड़ा होगा, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। दोनों टीमों के बीच ये मैच रविवार को होगा।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,529फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें