28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमस्पोर्ट्सTokyo Olympics: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने स्पेन को दी मात, ग्रुप...

Tokyo Olympics: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने स्पेन को दी मात, ग्रुप ए में पहुंची

Google News Follow

नई दिल्ली। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने टोक्यो ओलपिंक में जबरदस्त वापसी की। मंगलवार को हुए मुकाबले में स्पेन को 3-0 से हराकर ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। इससे पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत की ओर से 15वें और 51वें मिनट में रुपिंदर पाल सिंह ने जबरदस्त खेल दिखते हुए गोल दागे। वहीं सिमरनजीत सिंह ने 14वें मिनट गोल दागा।

मैच के दौरान भारत ने ताबड़तोड़ हॉकी खेली। टीम इंडिया के तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे प्रतिद्वंदी स्पेन की एक न चली। भारत को इस मुकाबले में जीत दिलाने में रुपिंदर पाल और सिमरनजीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम इंडिया की तरफ से रुपिंदर पाल ने दो और सिमरनजीत ने एक गोल दागा।इससे पहले भारत को दूसरे हॉकी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अपने पहले हॉकी मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज की थी। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था।
A comfortable win for #TeamIndia against #Spain.
Final Score
India – 3
Spain -0
India inch closer to a quarter-final berth. Graham Reid’s men take on Argentina and Japan in the group stages next.
-SAIMedia, @Media_SAI

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें