26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमस्पोर्ट्सटोक्यो ओलंपिक: पहलवान रवि ने कुश्ती में जीता रजत पदक, PM ने...

टोक्यो ओलंपिक: पहलवान रवि ने कुश्ती में जीता रजत पदक, PM ने दी बधाई

Google News Follow

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में अब तक भारत ने पांच मेडल जीते हैं। गुरुवार को भारतीय पहलवान रवि कुमार ने रजत पदक जीता। रवि कुमार 57 किलोग्राम भारवर्ग में रूस के जावुर युगुऐव से हारने के बाद उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले रवि कुमार 2012 के लंदन ओलपिंक में भी रजत पदक जीता था। रवि कुमार की जीत पर पीएम मोदी , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बधाई दी है।

मैच की शुरुआत से ही युगुऐव ने रवि पर बढ़त बना ली। उन्होंने अपना स्कोर 2-0 के साथ आगे बढ़ाया। इसके बाद रवि ने वापसी करते हुए मुकाबला 2-2 से बराबर कर दिया, लेकिन पहला हाफ यानी तीन मिनट का खेल खत्म होने से पहले युगुऐव ने अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। दूसरे हाफ में भी युगुऐव हावी रहे। पहले एक और फिर दो-दो अंक लेकर उन्होंने 7-4 से मैच अपने नाम कर लिया। मैच में रवि ने तीन बड़े दांव खेले, लेकिन युगुऐव के मजबूत डिफेंस ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। इस तरह रवि ओलंपिक में स्वर्ण जीतने से चूक गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवि को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।
Ravi Kumar Dahiya is a remarkable wrestler! His fighting spirit and tenacity are outstanding. Congratulations to him for winning the Silver Medal at #Tokyo2020. India takes great pride in his accomplishments.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2021

भारत जीता
INDIA 🇮🇳 Wins🥈!
You did it Ravi ! Congratulations!
Your spirited performance is a matter of immense pride for every Indian!
What an incredible journey !
What an amazing day for Indian sports!#Tokyo2020 pic.twitter.com/jpE32poN1q
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 5, 2021

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें