32 C
Mumbai
Thursday, March 12, 2026
होमस्पोर्ट्सवरुण चक्रवर्ती की 'मिस्ट्री' सेमीफाइनल में पड़ी फीकी; क्या कुलदीप को मिलेगा...

वरुण चक्रवर्ती की ‘मिस्ट्री’ सेमीफाइनल में पड़ी फीकी; क्या कुलदीप को मिलेगा फाइनल में मौका?

Google News Follow

Related

भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। रविवार (8 मार्च) को होने वाले फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले से पहले भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म बड़ी समस्या बनकर उभरी है।

वरुण चक्रवर्ती को एक ‘मिस्ट्री गेंदबाज’ के रूप में लोकप्रियता मिली है। उनकी लेग स्पिन को समझ पाना बल्लेबाजों के लिए कड़ी परीक्षा से कम नहीं रहा है। अपनी रहस्यमयी गेंदबाजी के दम पर आईपीएल और फिर पिछले 2 साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है। T20 फॉर्मेट में आईसीसी रैंकिंग में वह पहले स्थान पर हैं। वरुण की वजह से कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा रहा है, लेकिन टी20 विश्व कप में वरुण की रहस्यमयी गेंदबाजी का तोड़ संभवतः विपक्षी गेंदबाजों ने ढूंढ लिया है।

ग्रुप स्टेज में छोटी टीमों के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती असरदार रहे थे और 4 मैचों में 9 विकेट निकाले थे, लेकिन सुपर-8 में पहुंचते ही उनका करिश्मा जैसे समाप्त हो गया है। विपक्षी टीम के बल्लेबाज उनकी गेंदों को आसानी से पढ़ पा रहे हैं और बिना किसी परेशानी के उनपर बड़ी हिट लगा रहे हैं। सुपर-8 के 3 मैचों में मंहगे रहते हुए महज 3 विकेट लेने वाले वरुण के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल तो बेहद निराशाजनक और भूलने वाला रहा। सेमीफाइनल में दाएं हाथ के इस स्पिनर ने 4 ओवर में 64 रन देकर 1 विकेट लिए। उनकी असरहीन गेंदबाजी की वजह से भारत का मैच फंस गया था।

भारतीय टीम ने फाइनल में पहुंच चुकी है। अब देखना होगा कि पिछले 4 मैचों में बिल्कुल निष्प्रभावी रहे वरुण को हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव फाइनल की प्लेइंग इलेवन में बनाए रखते हैं या उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका देते हैं।

कुलदीप यादव को मौका बेशक न मिला हो, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि वह मौजूदा समय में कलाई के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं। कुलदीप को बड़े मैचों में खेलने का अनुभव है और उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को जीत भी दिलाई है। इसलिए अगर उन्हें फाइनल में वरुण की जगह मौका मिलता है तो इसमें किसी को कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

54 T20 मैचों में 95 विकेट ले चुके कुलदीप ने T20 विश्व कप 2026 में एकमात्र मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला है। इस मैच में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी और 3 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिए थे।

यह भी पढ़ें:

ट्रम्प, बायडेन की हत्या की साजिश रचने के मामले में पाकिस्तानी नागरिक दोषी

ईरान को अमेरिकी सैन्य ठिकानों की खुफिया जानकारी दे रहा रूस

पत्रकार हत्या मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हाईकोर्ट से बरी

होली के दिन बागपत में युवक की चाकू घोंपकर हत्या; सुहैल, अनस, शौकीन पर मुकदमा दर्ज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,044फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें