28.6 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमस्पोर्ट्सजीवा धोनी को मिली मेसी के साइन वाली जर्सी

जीवा धोनी को मिली मेसी के साइन वाली जर्सी

साक्षी ने कैप्शन देते हुए लिखा- जैसा पिता वैसी बेटी।

Google News Follow

कतर में आयोजित फीफा विश्‍व कप का खिताब अपने देश अर्जेंटीना को दिलाने वाले फुटबॉल के लीजेंड लियोनल मेसी ने भारत के पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी को अपनी साइन की हुई जर्सी भेंट की है। बता दें कि मेसी की टीम अर्जेंटीना ने 2022 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

फाइनल में अर्जेंटीना की टीम ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। मेसी ने इस वर्ल्ड कप में सात गोल किए हैं। यह मेसी का पहला बार वर्ल्ड कप का खिताब है। मेसी को दूसरी बार वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल का अवॉर्ड मिला। फाइनल में मेसी ने 2 गोल किए। वे अब तक वर्ल्ड कप में 26 मैच खेल चुके हैं, जिनमें 16 गोल करने में सफल हुए हैं। इनमें 12 फील्ड गोल हैं और 4 गोल पेनाल्टी से किए हैं।

वहीं धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टग्राम पर जीवा धोनी की जर्सी पहनी हुई फोटो शेयर की है। इस जर्सी पर मेसी के हस्ताक्षर हैं। जीवा मेसी की हस्ताक्षर को देख रही हैं। साक्षी ने इसका कैप्शन देते हुए लिखा है- जैसा पिता वैसी बेटी। हाल ही में लियोनेल मेसी ने बीसीसीआई के सचिव जय शाह को भी साइन की गई जर्सी गिफ्ट की थी।

भारत के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का फुटबॉल के प्रति लगाव किसी से छिपा नहीं है। वह फुटबॉल के बहुत बड़े फैन हैं और वह खुद भी फुटबॉलर रह चुके हैं। क्रिकेट में आने से पहले उनका पहला प्रेम फुटबॉल ही था और वह अपनी स्कूली टीम के गोलकीपर थे। धोनी जब भारतीय टीम के कप्तान थे, तब वह टीम के अभ्‍यास सत्र में फुटबॉल को हमेशा शामिल करते थे। इसके अलावा कई बार मौका मिलने पर वह फुटबॉल खेलते भी नजर आ जाते हैं।

ये भी देखें

अर्जेंटीना ने 36 साल बाद जीता विश्व कप, जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें