नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत के 18 वर्षीय प्रतिभाशाली युवा लेखक और वैज्ञानिक विवान कारुलकर को IIT पटना की ओर से साहित्यिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूर्व इसरो अध्यक्ष (2015–2018) डॉ. ए. एस. किरण कुमार के हाथों उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस पुरस्कार का आयोजन WILSA टीम द्वारा किया गया था। विवान को यह सम्मान साहित्य और ज्ञान के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया।
सिर्फ 15 साल की उम्र में विवान ने NEOs (Near Earth Objects) पर In-Principle Patent प्राप्त किया, जिससे वे दुनिया के सबसे कम उम्र के पेटेंट धारकों में शामिल हो गए। 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी पहली पुस्तक “The Sanatan Dharam: True Source of All Science” लिखी, जिसमें उन्होंने वेदों के आधार पर दावा किया कि आधुनिक पाश्चात्य विज्ञान, वैदिक ज्ञान की प्रतिलिपि मात्र है। यह पुस्तक अयोध्या राम मंदिर में श्री चंपत राय जी द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान रामलला के चरणों में अर्पित की गई।
17 वर्ष की उम्र में उनकी दूसरी पुस्तक “The Sanatan Dharam: True Source of All Technology” दिल्ली में परंपूज्य सरसंघचालक श्री मोहन भागवत, इसरो अध्यक्ष श्री एस. सोमनाथ, और नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा लोकार्पित हुई। हाल ही में 18 वर्ष की उम्र में विवान ने अपनी तीसरी पुस्तक “Elon Musk: The Man Who Bends Reality” प्रकाशित की, जिसे उन्होंने मस्क के जन्मदिन (28 जून 2025) पर उन्हें भेंट की।
इससे पहले भी विवान को संयुक्त राष्ट्र में विशेष आमंत्रण मिला था, जहां उन्होंने अपनी पुस्तक प्रस्तुत की। उन्हें बकिंघम पैलेस से रॉयल बैज और सिक्का प्रदान किया गया तथा यूके के प्रधानमंत्री की ओर से 10 डाउनिंग स्ट्रीट का आमंत्रण भी मिला। भारतीय सेना ने उन्हें Citation of Plaque और Medallion of Appreciation देकर सम्मानित किया, वे इस गौरव के सबसे युवा प्राप्तकर्ता बने।
विवान के कार्य भारत, बल्कि स्विट्जरलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन, नेपाल, श्रीलंका और कई अन्य देशों की संसदों और विश्वविद्यालयों तक पहुंचे हैं। IIT पटना का यह साहित्यिक उत्कृष्टता सम्मान, विवान के अद्वितीय साहित्यिक और वैज्ञानिक योगदान की आधिकारिक स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:
आईपीएस अधिकारी रश्मि करंदीकर पर एसीबी जांच के आसार,₹2.64 करोड़ के अघोषित बैंक खाते का खुलासा!
PNB लोन घोटाला: नीरव मोदी के साले मयंक मेहता ₹23,780 करोड़ घोटाले में देंगे कबूलनामे!



