29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटPNB लोन घोटाला: नीरव मोदी के साले मयंक मेहता ₹23,780 करोड़ घोटाले...

PNB लोन घोटाला: नीरव मोदी के साले मयंक मेहता ₹23,780 करोड़ घोटाले में देंगे कबूलनामे!

पीएनबी घोटाले की जांच को निर्णायक आएगा मोड़

Google News Follow

फरार कारोबारी नीरव मोदी के जीजा मयंक मेहता जल्द ही पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले में विशेष सीबीआई अदालत के सामने उनके खिलाफ बयान देने वाले हैं। मेहता पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी तरीके से लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LOUs) हासिल कर ₹23,780 करोड़ की धोखाधड़ी की। विशेष सीबीआई जज अजय विट्ठल गुजराथी ने गुरुवार (7 अगस्त )को सीबीआई की उस याचिका को मंजूरी दी जिसमें मेहता का कबूलनामा दर्ज करने की अनुमति मांगी गई थी। मेहता के वकील ने भी इस पर सहमति जताई है। अदालत ने उन्हें सोमवार (11 अगस्त)को हाजिर होकर अपना बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले ही मेहता को इस मामले में आरोपी बना चुका है। हालांकि, वे अब सरकारी गवाह (Approver) बन गए हैं। सीबीआई ने पिछले महीने अपने पूरक आरोपपत्र में मेहता, नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी (मयंक मेहता की पत्नी हैं) और आदित्य नानावटी (फायरस्टार ग्रुप, हांगकांग के एशिया पैसिफिक हेड) को नामजद किया।

सीबीआई के आरोपपत्र के अनुसार, LOUs के जरिये प्राप्त रकम को Pacific Diamond FZE नामक नीरव मोदी की शेल कंपनी (यूएई स्थित) में भेजा गया। वहां से यह पैसा लेन-देन के जटिल जाल के माध्यम से मेहता के खाते में आया। जांच में खुलासा हुआ कि $30 मिलियन (करीब ₹250 करोड़) मेहता के खाते में ट्रांसफर किए गए, जिन्हें उन्होंने 13 नवंबर 2013 से 26 नवंबर 2013 के बीच 10 किश्तों में पूर्वी के खाते में भेज दिया। पूर्वी ने इसे अपने पति की तरफ से मिला गिफ्ट बताया। इस हाई-प्रोफाइल घोटाले में मयंक मेहता का कबूलनामा नीरव मोदी के खिलाफ सबूत मजबूत कर सकता है, साथ ही ₹23,780 करोड़ के पीएनबी घोटाले की जांच को निर्णायक मोड़ भी दे सकता है।

यह भी पढ़ें:

अलास्का में पुतिन-ट्रंप शिखर सम्मेलन: क्या थमेगा यूक्रेन युद्ध या बढ़ेगी कूटनीतिक खींचतान?

कुलगाम में नौ दिन से जारी मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद!

आईपीएस अधिकारी रश्मि करंदीकर पर एसीबी जांच के आसार,₹2.64 करोड़ के अघोषित बैंक खाते का खुलासा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें